नयापुरा चौखा से नई बोलेरो कैंपर चोरी: 72 घंटे में पकड़ा गया चोर
दो और साथियों की तलाश -चुराकर जालोर भाद्राजून की तरफ लेकर गए
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नयापुरा चौखा से नई बोलेरो कैंपर चोरी: 72 घंटे में पकड़ा गया चोर। शहर की राजीव गांधी नगर पुलिस ने नयापुरा चौखा की साइट से नई बोलेरो कैंपर चोरी का खुलासा करते हुए शातिर वाहन चोर को पकड़ा है। आरोपी से चुराई गई बोलेरो को जब्त किया गया है। उससे अग्रिम पूछताछ जारी है।
एसआई पिंटू कुमार ने बताया कि 6 मई को धर्मसिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी। इसमें बताया कि नयापुरा चौखा में निर्माणधीन फ्लैट का काम चल रहा है। इसकी आरसीसी भराई का काम मैसर्स लाखलाल कंस्ट्रक्शन कंपनी को दे रखा है। साइट पर मजदूरों को लाने ले जाने के लिए कंपनी की तरफ से नई बोलेरा दी गई है। 5 मई की रात को बोलेरो साइट पर खड़ी थी। 6 की सुबह वह अपने स्थान पर नहीं मिली। इस पर राजीव गांधी नगर थाने में रिपोर्ट दी गई।
पुलिस ने एमडी ड्रग बनाने का गोरखधंधा पकड़ा पांच गिरफ्तार
एसआई पिंटू कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेजों को जांचा गया और बोलेरो को आने जाने का रूट देखा गया। वहां काम करने वाले मजदूरों और कर्मचारियों से पूछताछ की गई। तब गाड़ी भाद्राजून जालोर की तरफ लोकेशन मिली। इस पर गाड़ी के साथ मेवासा भाद्राजून जालोर निवासी कुपाराम पुत्र खीमाराम मीणा को पकड़ा गया। उसके साथ में दिनेश और प्रकाश मीणा भी शामिल थे। जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस की टीम में एएसआई रामनारायण, कांस्टेबल प्रेमाराम, टीकमराम एवं महिपाल आदि शामिल थे।
