Doordrishti News Logo

ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे 24 लोग गिरफ्तार,25 हजार बरामद

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे 24 लोग गिरफ्तार,25 हजार बरामद। शहर की प्रतापनगर पुलिस ने प्राइवेट बस स्टेण्ड के पास में छुपकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे 24 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में कुछ को जमानत पर छोड़ दिया गया कुछ को आपराधिक रिकार्ड के चलते जेल भिजवाया गया। थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि मुखबिरी सूचना मिली कि प्रतापनगर बस स्टेण्ड के निकट छुपकर कुछ लोग जुआ खेल रहे है।

युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

इस पर पुलिस की टीमों को लगाया गया। एएसआई दलपतराम ने प्रतापनगर बस स्टेण्ड के पास ताश के पत्तों से जुआं खेल रहे रोशन सोलंकी पुत्र बाबूलाल जीनगर, मोहम्मद फारूख उर्फ कालू पुत्र इशाक मोहम्मद,शरद जयसवाल पुत्र बाबूलाल जयसवाल,जाबिद पुत्र मोहम्मद रफीक,इरफान पुत्र मोहम्मद लियाकत,शेरदास उर्फ जीतू पुत्र ओमदास वैष्णव,गोरधन लाल पुत्र हरसुख आचार्य,राजेन्द्र चौहान पुत्र दीपचन्द,मोसीम पुत्र अब्दुल सलीम,दीपू पुत्र राजू भील, राजू पुत्र मदन राव, देवेन्द्र पुत्र जगदीश सैन,मोमिन पुत्र मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद अनीस पुत्र अब्दुल जब्बार,देवराज पुत्र जोधा राम मेघवाल,हसन मोहम्मद पुत्र नूर मोहम्मद,मोहम्मद अयान पुत्र मोहम्मद सादिक,जगराज पुत्र भोमा राम प्रजापत,अजय पुत्र मनोहरलाल,अनिल पुत्र किशनलाल वाल्मिकी,इमरान खान पुत्र मोहम्मद युसुफ खान,कैलाश पुत्र मदनलाल जीनगर,रियाज पुत्र नूर मोहम्मद,मोहम्मद खालिद पुत्र अब्दुल हमीद को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से 25 हजार से ज्यादा रुपए जब्त किए गए। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम में केस बनाया गया7