Doordrishti News Logo

वृक्षारोपण किया व मतदान ली शपथ

पशुपालन विभाग में स्वीप कार्यक्रम

जोधपुर,वृक्षारोपण किया व मतदान ली शपथ। पशुपालन विभाग द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शुक्रवार को बहुरोगी पशुचिकित्सालय रातानाडा के प्रांगण में उच्च अधिकारियों के साथ वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में डॉ.संजय कृष्ण व्यास, अतिरिक्त निदेशक डॉ.मनमोहन नागौरी,संयुक्त निदेशक पशुपालक प्रशिक्षण केंद्र डॉ.संजय सिंघवी, संयुक्त निदेशक डॉ.अरविंद पंवार सहित वरिष्ठ पशुचिकित्सक, पशुचिकित्सक,पशुपालन पशुधन प्रशिक्षण संस्थान के छात्र छात्राओं एवं कार्मिकों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें – बंद मकान में मिला 1.72 क्विंटल अवैध डोडा पोस्त

वृक्षारोपण के बाद उपस्थितिगणों को मतदान शपथ दिलाई गई। शपथ के साथ उन्हे अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की गई।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: