Doordrishti News Logo

रात को घरों में फेंके पेट्रोल बम,जानमाल का नुकसान नहीं

  • रंग लगाने के विवाद में मोपेड पर आकर फेंके पेट्रोल बम
  • धमाकों के साथ लगी आग
  • त्वरित कार्रवाई चार आरोपी गिरफ्तार
  • सीसी टीवी में कैद हुई वारदात
  • कुड़ी पुलिस में मामला दर्ज
  • होली पर मामूली कहासुनी के बाद दुश्मनी पाले लोगों ने की वारदात
  • झालामंड इलाके के बापू नगर की घटना

जोधपुर(डीडीन्यूज),रात को घरों में फेंके पेट्रोल बम,जानमाल का नुकसान नहीं। होली पर रंग लगाने के विवाद के बाद कुछ बदमाशों ने घर में पेट्रोल बम फेंक कर दहशत फैलाई। मोपेड पर आए बदमाशों ने घर में दो पेट्रोल बम फेंके जिससे धमाके के साथ आग लग गई। धमाकों के साथ लगी आग के कारण पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। बाद में लोगों ने आग पर काबू पाया,और पुलिस को सूचना दी।

 

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में यह घटना कैद हुई है। फुटेज में दो मोपेड पर कुछ बदमाश पेट्रोल बम फेंकते नजर आए हैं। घटना झालामंड इलाके के बापू नगर की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को अब गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें – ट्रैवल कार्यालय पर तोड़फ़ोड़ व कब्जे का प्रयास करने वाले सात गिरफ्तार

कुड़ी थानाधिकारी हमीरसिंह ने बताया कि झालामंड इलाके के बापू नगर में कुछ बदमाशों ने पेट्रोल बम फेंककर जानलेवा हमला करने की कोशिश की। मामले की शुरुआती जांच में सामने आया कि होली पर कुछ लोगों के बीच रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में झगड़ा हुआ था, जिसके चलते आरोपियों ने दो घरों में हमला कर दिया। एक पेट्रोल बम घर के बाहर, दूसरा बम घर के अंदर फटा। इस कारण एक घर में आग भी लग गई।

धमाके की गूंज काफी दूर तक सुनाई दी। हमला 14 मार्च को कुड़ी थाना क्षेत्र के ममता नगर में रात 12.30 हुआ। हमले का सीसीटीवी फुटेज रविवार को सामने आया। बदमाशों ने शराब के पव्वे में पेट्रोल डालकर फेंका था। एक बम मकान में बनी दुकान के शटर के आगे गिरा। दूसरा बम घर के आंगन में गिरा। इससे घर के कुछ हिस्से में आग लग गई। इसमें किसी को चोट नहीं आई। ममता नगर झालामण्ड निवासी परिवादी मुकेश पुत्र अमराराम ने रिपोर्ट दी।

इन्हें किया गया गिरफ्तार 
पुलिस की टीमों ने मिलकर अब कुम्हारों की बगेची महादेव नगर झालामंड निवासी मोहित उर्फ बंटी पुत्र जवरी लाल प्रजापत, हनुमान नगर झालामंड के कालूराम पुत्र पप्पूराम प्रजापत,मोती मार्केट जसवंत सिंह पेट्रोल पंप के पीछे झलासामंड निवासी जयशंकर पुत्र विकास प्रजापत एवं मीरा नगर झालामंड निवासी कपिल पुत्र खिंवराज प्रजापत को गिरफ्तार किया गया है। थानाधिकारी हमीर सिंह ने बताया कि मुल्जिम मोहित उर्फ बन्टी एंव कालूराम के विरूद्ध पूर्व में भी केसबाजी सामने आ रखी है।

पुलिस टीम में यह भी थे शामिल 
एएसआई मोतीसिंह,महादेव साइबर सैल के प्रेम चौधरी,कांस्टेबल धीरज मीना,राजसिंह,चैनाराम आदि शामिल थे।

Related posts:

बच्चों को भी हो सकता है ब्रेन स्ट्रोक लक्षणों को न करें नजरअंदाज: डॉ.प्रदीप जैन

बच्चों को भी हो सकता है ब्रेन स्ट्रोक लक्षणों को न करें नजरअंदाज: डॉ.प्रदीप जैन

October 29, 2026
विश्व स्ट्रोक दिवस पर एमडीएम अस्पताल में जन-जागरूकता

विश्व स्ट्रोक दिवस पर एमडीएम अस्पताल में जन-जागरूकता

October 29, 2026
बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

October 29, 2026
जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026