बाइक भिड़ी एक युवक की मौत दूसरा घायल
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बाइक भिड़ी एक युवक की मौत दूसरा घायल।जिले के मथानिया क्षेत्र में ओसियां- फलोदी राजमार्ग पर रविवार दोपहर एक सडक़ हादसा हो गया। उम्मेद नगर रोड स्थित भोमियाजी थान के पास दोपहर करीब 12 बजे दो मोटरसाइकिलें आमने-सामने टकरा गईं। इस टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
तीन मंजिला सूने मकान से 70 लाख के आभूषण और पौने तीन लाख की नगदी चोरी
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को मथानिया सेटेलाइट अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। खाबड़ा खुर्द निवासी भोमाराम पुत्र पुरखाराम जाट गंभीर रूप से घायल हो गए,जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया। मथानिया पुलिस सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
