प्रतिबिंब पोर्टल पर संदिग्ध मोबाइल धारक दो गिरफ्तार
साइबर ऑपरेशन म्यूल हन्टर
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्रतिबिंब पोर्टल पर संदिग्ध मोबाइल धारक दो गिरफ्तार। कमिश्ररेट की सरदारपुरा पुलिस ने साइबर म्यूल हंटर के तहत कार्रवाई करते हुए प्रतिबिंब पोर्टल पर दो संदिग्ध मोबाइल धारकों को गिरफ्तार किया है। इनके म्यूल एकाउंट में साइबर ठगी की रकम मिलना बताया जाता है।
सरदापुरा थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में साइबर ठगी,फर्जी कॉल, ऑनलाइन फ्रॉड एवं सोशल मीडिया अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध तकनीकी सहायता से निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है।
प्रतिबिंब पोर्टल की सहायता से साइबर अपराध में प्रयुक्त मोबाइल नंबर,बैंक खाते,सोशल मीडिया आईडी एवं अन्य तकनीकी सूचनाओं का विश्लेषण कर अपराधियों तक पहुंच बनाई जा रही है। पोर्टल के माध्यम से विभिन्न राज्यों में सक्रिय साइबर ठगों की जानकारी साझा कर समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
आज प्रारंभ होगी भोगीशैल परिक्रमा
पुलिस टीम द्वारा बैंक खातों के ट्रांजेक्शन, मोबाइल नंबरों एवं तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान कर संदिग्ध व्यक्ति विकास कुमार पुत्र छोटूराम निवासी रामनगर मंडलाकलां देचू और तरूण वैष्णव पुत्र रमेश वैष्णव निवासी अम्बेडकर कॉलोनी काली बेरी सूरसागर की पहचान कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गयी।
