Doordrishti News Logo

तीन मंजिला सूने मकान से 70 लाख के आभूषण और पौने तीन लाख की नगदी चोरी

  • परिवार के लोग शादी समारोह में पाली गए
  • 24 की अलसुबह लौटे तब चोरी का लगा पता

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तीन मंजिला सूने मकान से 70 लाख के आभूषण और पौने तीन लाख की नगदी चोरी। शहर के भीतरी क्षेत्र रघुनाथपुरा धर्मपुरा शिव मंदिर खांडाफलसा में गुजरी रात एक तीन मंजिला मकान में चोरी हो गई। परिवार के लोग शादी समारोह के लिए पाली गए थे। रविवार की अलसुबह लौटे तब चोरी का पता लगा। चोर घर से तकरीबन 70 लाख के आभूषण और पौने तीन लाख की नगदी चुरा ले गए।

इस बारे में मकान मालिक की तरफ से खांडा फलसा थाने में रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने अब अग्रिम पड़ताल आरंभ की है।
रघुनाथपुरा धर्मपुरा शिव मंदिर खांडाफलसा निवासी मो.याकूब पुत्र हाजी अलाद्दीन ने मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि 22 मई को वह अपने व्यापारिक सिलसिले में दिल्ली गया था। 23 मई को उसके भतीजे की पाली में शादी हो रखी थी। इसके लिए परिवार के लोग 23 को बारात लेकर पाली गए थे। इस बीच उसका तीन मंजिला मकान सूना था। जाते समय परिवार के लोगों ने घर के सारे दरवाजें खिड़कियां आदि लॉक कर गए थे।

प्रतिबिंब पोर्टल पर संदिग्ध मोबाइल धारक दो गिरफ्तार

रिपोर्ट के अनुसार वह 24 मई यानी रविवार की अलसुबह परिवार के छह सदस्यों के साथ वापिस जोधपुर लौटा तो घर के मैन गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर पता लगा कि घर के दो मंजिल के कमरों में लाइटें चालू थी। इनमें रखी अलमारी आदि के ताले तोडक़र सारा सामान बिखेर दिया गया।

अज्ञात चोर घर से एक मंजिल के कमरे से 29 तोला सोने और 873 ग्राम चांदी के आभूषण के साथ 2.20 लाख की नगदी ले गए,साथ ही अन्य मंजिल में एक कमरे में 13 तोला सोना और 315 ग्राम चांदी के आभूषण चुराने के साथ बच्चों की गुल्लक मेें जमा तकरीबन 56 हजार रुपए ले गए। सीढिय़ों के पास वाले प्रथम रूम से 5 ग्राम सोने की झूमर जोड़ी ले गए। घर से तकरीबन 42 ग्राम गोल्ड और 1190 ग्राम चांदी चोरी हुई है।

खांडाफलसा पुलिस ने सूचना मिलने के साथ ही मौका मुआयना किया। आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। अग्रिम अनु संधान जारी है।