आज प्रारंभ होगी भोगीशैल परिक्रमा

  • जिला कलक्टर ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • बड़ली से अरना-झरना क्षेत्र तक सफाई एवं व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
  • परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं व्यवस्थाओं के दिए निर्देश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आज प्रारंभ होगी भोगीशैल परिक्रमा। आज शुरू होने वाली मारवाड़ का कुंभ कहे जाने वाले भोगीशैल परिक्रमा-2026 के मद्देनजर जिला प्रशासन व्यवस्थाओं को लेकर सतर्क है। इसी क्रम में जिला कलक्टर आलोक रंजन ने रविवार को परिक्रमा मार्ग के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिला कलक्टर ने बड़ली से अरना-झरना क्षेत्र तक परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई व्यवस्था,मार्ग की स्थिति तथा श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिक्रमा मार्ग एवं पड़ाव स्थलों पर स्वच्छता,पेयजल,विश्राम एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो।

कलक्टर ने कुड़ी हौद व कायलाना जलापूर्ति का किया निरीक्षण

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की संभावित उपस्थिति एवं ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ संवेदनशीलता एवं तत्परता से कार्य करें तथा परिक्रमा मार्ग पर व्यवस्थाएं सुचारू रखी जाएं।

Related posts: