राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल में मिला युवक का शव
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल में मिला युवक का शव। जिले के तिंवरी तहसील के गगाडी क्षेत्र स्थित राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल के पीएस-7 पर एक युवक का शव मिला। नहर में शव दिखने की सूचना पर मथानिया पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई की।
कैबिनेट मंत्री पटेल ने किया जीव हत्या बंद करने का आह्वान
पुलिस ने बताया कि देवातु, पुलिस थाना चामू निवासी 22 वर्षीय रेवंतराम पुत्र मोहनराम मेघवाल का शव मिला है। पुलिस ने शव को मथानिया अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इस संबंध में पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।
