बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत। जोधपुर- जैसलमेर नेशनल हाईवे 125 पर बालेसर कस्बे में रविवार को एक निजी बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बालेसर सीएचसी से जोधपुर रेफर किया गया,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि रविवार दोपहर शेरगढ़ से बालेसर की ओर आ रही एक निजी बस ट्रॉमा सेंटर की ओर जाने वाले मोड़ पर तेज गति में थी। बस ने एक बाइक सवार को चपेट में ले लिया।
राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल में मिला युवक का शव
हादसे में बालेसर निवासी 28 वर्षीय कुंदन उर्फ दीपू लखारा पुत्र भोमाराम लखारा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस 108 की मदद से जोधपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और बाइक को जब्त कर लिया है।
