साल सात से फरार स्थाई वारंटी दंपती गिरफ्तार
जोधपुर, शहर की खांडाफलसा पुलिस ने सात साल से फरार चल रहे एक दंपती को आज गिरफ्तार किया है। एक अन्य स्थाई वारंटी को भी पकड़ा। इनमें एक टॉप टेन वारंटियों में शामिल रहा है।
थानाधिकारी मूलसिंह भाटी ने बताया कि रूघ की पोल बालोतरा हाल जालप मोहल्ला एवं जलजोग के समीप रहने वाले तनसुख वडेरा पुत्र बाबूलाल वडेरा और उसकी पत्नी पद्मिनी को गिरफ्तार किया गया। यह दोनों सात साल से फरार चल रहे थे। दोनों परिवार सहित मुंबई भाग गए थे। आरोपी तनसुख के खिलाफ 8 स्थाई वारंट एवं एक गिरफ्तारी वारंट जारी हो रखा था। उसकी पत्नी पद्मिनी के खिलाफ 3 स्थाई वारंट थे।
थानाधिकारी ने बताया कि यह लोग फरारी के बाद जगह बदल बदल कर रहने लगे थे।दूसरी तरफ खांडाफलसा पुलिस ने ही एक स्थाई वारंटी माधो बाग बस्ती सिवांची गेट हाल कांकाणी लूणी निवासी सनी धोल को गिरफ्तार किया है। आरोपी दो साल से फरार चला आ रहा था।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

