जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक 16 को
जोधपुर, आमजन की समस्याओं की सुनवाई कर उनके त्वरित समाधान एवं निराकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा नागरिकों को सुशासन उपलब्ध करवाने के लिए जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में गुरूवार 16 जून को जिला स्तर पर जन सुनवाई एवं जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी।
प्रभारी अधिकारी राजस्थान संपर्क एवं अपर जिला कलेक्टर द्वितीय ने बताया कि जिला जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक प्रात: 11 बजे तथा जन सुनवाई अपरान्ह 12.30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में होगी। जन सुनवाई में परिवादियों से प्राप्त अभ्यावेदनों का मौके पर ही निस्तारण की कार्यवाही की जाएगी।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

