Doordrishti News Logo

टाउन हॉल के रेनोवेशन कार्य को देखने पहुंचे जिला कलक्टर

अंतर्राष्ट्र्रीय ऑडिटोरियम एवं कल्चरल सेंटर भी देखा

जोधपुर, जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने मंगलवार को मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अंतर्गत पोलोटेक्निक कॉलेज परिसर स्थित अन्तर्राष्ट्रीय ऑडिटोरियम एवं कल्चरल सेन्टर  तथा जयनारायण व्यास टाउन हॉल में चल रहे विकास कार्यो का अवलोकन किया।

पोलोटेक्निक कॉलेज में अन्तर्राष्ट्र्रीय ऑडिटोरियम एवं कल्चरल सेन्टर के विकास कार्य के निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त डॉ. इन्द्रजीत यादव से इस परियोजना की कार्य प्रगति के संबंध में विस्तार से चर्चा कर निर्माणाधीन कार्य की गति को तेज करने के निर्देश दिए। आयुक्त डॉ. इन्द्रजीत यादव ने उन्हे बताया कि वर्तमान में ऑडिटोरियम एवं कल्चरल सेन्टर में स्ट्रक्चरल एवं फिनिशिंग का कार्य प्रगतिरत है एवं स्ट्रक्चरल कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूर्ण कर दिया गया है। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने निर्देश दिए कि स्ट्रक्चरल कार्य अतिशीघ्र पूर्ण किया जाए एवं फिनिशिंग कार्य को दिसम्बर तक पूर्ण करने का प्रयास करें।

टाउन हॉल के रेनोवेशन कार्य को देखने पहुंचे जिला कलक्टर            

उन्होंने जेडीए द्वारा पहले व दूसरे चरण के कार्यो को शीघ्रता से पूर्ण करने के साथ ही तीसरे चरण के कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया शीघ्र करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तृतीय फेज के अन्तर्गत इन्टरनल वॉल पेनेलिंग,फर्नीचर,लाईटिंग एवं कुर्सियों के कार्य के लिए जेडीए द्वारा अतिशीघ्र निविदा आमन्त्रित की जाए। जेडीए आयुक्त डॉ. इन्द्रजीत यादव ने जिला कलक्टर को जानकारी देते हुए बताया कि इस अन्तर्राष्ट्र्रीय ऑडिटोरियम के निर्माण से राष्ट्र्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय स्तर के बड़े कार्यक्रम आयोजित किये जा सकेंगे एवं कल्चरल सेन्टर में आर्ट,फोटोग्राफी गैलेरी,लाईब्रेरी,पेन्टिंग स्टूडियो एवं एक वीआईपी लॉज का निर्माण करवाया जायेगा।

टाउन हॉल के रेनोवेशन कार्य का अवलोकन

जिला कलक्टर ने जयनारायण व्यास टाउन हॉल में जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा करवाये जा रहे जीर्णोद्धार कार्य का अवलोकन भी किया। उन्होंने संबंधित को कार्य शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। एसडीएम जोधपुर (दक्षिण) एवं नोडल अधिकारी टाउन हॉल अपूर्वा परवाल ने जिला कलक्टर को बताया कि आगामी 6 से 7 माह में जीर्णोद्धार कार्य के पूर्ण होने की संभावना है।
जयनारायण व्यास टाउन हॉल के निरीक्षण के दौरान जोधपुर विकास प्राधिकरण के अधिशाषी अभियंता राजीव कश्यप, संगीत नाटक अकादमी के सचिव अनिल जैन एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026