Doordrishti News Logo

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत उत्तरप्रदेश के दौरे पर

चित्रकूट, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। रविवार को उत्तरप्रदेश प्रवास पर चित्रकूट के सिद्धपुर वन ब्लॉक पहुंच कर वृक्षारोपण जन आंदोलन में भागीदारी की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ जल जीवन मिशन पर बैठक की।

उन्होंने चित्रकूट में 9 जुलाई से होने वाली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की चार दिवसीय बैठक की तैयारियों का जायजा भी लिया। उत्तरप्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह सहित अनेक भाजपा नेताओं ने शेखावत से भेंट की।

वृक्षारोपण जल संरक्षण मुहिम

उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ‘वृक्षारोपण जन आंदोलन’ के तहत 25 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया है। शेखावत ने उत्तरप्रदेश प्रवास के दौरान चित्रकूट के सिद्धपुर वन ब्लॉक पहुंच कर वृक्षारोपण जन आंदोलन में भागीदारी की।

वृक्षारोपण जल संरक्षण मुहिम

उन्होंने जन आंदोलन के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि ऐसे जनसरोकार के अभियानों में सबको सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। जल संरक्षण की मुहिम का वृक्षारोपण भी हिस्सा है। उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह भी शेखावत के साथ थे।

वृक्षारोपण जल संरक्षण मुहिम

लखनऊ एयरपोर्ट पर उप्र के जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने शेखावत का आत्मीय स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन पर महत्वपूर्ण बैठक हुई। मुख्य्मंत्री योगी और मंत्री महेंद्र सिंह केन्द्र सरकार के जल जीवन मिशन अभियान को लेकर अत्यंत सजग व गंभीर हैं।

Buy Best deals & save money everyday👆

बैठक में केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भारत के सबसे बड़े राज्य में अनेक परिस्थितिजन्य बाधाएं आने के बाद भी गांव-गांव तक पाइपलाइन बिछाने का कार्य सुचारू है। यह क्रियाशीलता अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय है।

जनहित के मुद्दों पर चर्चा

प्रवास के दौरान शेखावत की उप्र भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात हुई। उनसे जनहित के विषयों पर अनौपचारिक चर्चा हुई।
शेखावत ने कहा कि अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह संगठन की बारीकियों को समझते हैं और उनकी अगुवाई में उप्र भाजपा निरंतर सशक्त होती जा रही है।

संघ की बैठक की तैयारियों का जायजा लिया

केंद्रीय मंत्री आरोग्यधाम चित्रकूट पहुंचे, जहां उन्होंने 9 जुलाई से होने वाली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की चार दिवसीय बैठक की तैयारियों का जायजा लिया। उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह भी शेखावत के साथ थे।

>>> बाइक चोरी की 9 वारदातें खुली

Related posts:

जैसलमेर स्टेशन पर डीआरएम ने परखी यात्री सुविधाएं

August 18, 2026

नगर निगम चुनाव के लिए निकाली 100 वार्डों की आरक्षण लॉटरी

August 17, 2026

पंचायती राज संस्थाओं के आरक्षण की लॉटरी अब 17 व 18 सितम्बर को

August 17, 2026

राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म 17 व 18 अगस्त को जोधपुर प्रवास पर

August 17, 2026

राजस्थान के 17 जिलों में 6453 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास

August 16, 2026

प्रदेश भर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 80 वां स्वाधीनता दिवस

August 16, 2026

सोमवार को निकलेगी नगरीय निकाय व पंचायतीराज संस्थाओं की आरक्षण लॉटरी

August 16, 2026

रामदेवरा मेले के मद्देनजर डीआरएम ने लिया पोकरण स्टेशन का जायजा

August 16, 2026

सशक्तीकरण का आधार है स्वस्थ नारी-पटेल

August 16, 2026