पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

  • समझाइश पर उतरे ग्रामीण
  • लूणी तहसील के कांकाणी गांव में पानी की समस्या

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी। मारवाड़ में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते पेयजल संकट अब गहराता जा रहा है। मुख्य पेयजल स्त्रोत कायलाना में भी पानी कम होता जा रहा है। इंदिरा गांधी नहर क्लोजर मई आधा पखवाड़ा तक रहेगा। 17 मई के बाद कायलाना मेें पानी की आवक होगी। ऐसे में जोधपुर शहर और गांवों में पेयजल की समस्या बराबर बनी हुई है।

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

आज सुबह लूणी तहसील के कांकाणी में पिछले पांच छह दिनों से पानी की समस्या से जूंझ रहे लोगों ने आज पानी की टंकी पर चढ़ कर प्रदर्शन करने के साथ टंकी से कूदने तक चेतावनी दे दी। बाद में पुलिस को सूचना मिलने पर वहां पहुंची। टंकी पर चढ़े ग्रामीण एईएन को बुलाने की मांग करने लगे। बाद में जलदाय विभाग से एईएन भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश कर मामला शांत करवाया गया। फिलहाल कांकाणी क्षेत्र में दोपहर तक पानी की सप्लाई को चालू कर दिया गया है।

Related posts:

फर्जी नंबर की फॉर्चूनर से 378 किलो डोडापोस्त बरामद तस्कर फरार

September 16, 2026

ट्रैक्टर और इको गाड़ी की आमने-सामने टक्कर में तीन घायल

September 16, 2026

स्थानीय लोगों की सूचनाओं से तस्करी पर प्रहार:पुलिस महानिदेशक

September 16, 2026

रंगाई छपाई का दूषित पानी सीवर लाइन से जोजरी में छोड़ा चार लोगों पर केस दर्ज

September 16, 2026

निजी अस्पताल के पास से बोलेरो में रखा लेपटॉप बैग और क्रेडिट कार्ड चोरी

September 16, 2026

किला रोड गणेश मंदिर के पास देर रात मारपीट

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 क्षेत्र में 16 को सार्वजनिक अवकाश

September 16, 2026

उम्मेद अस्पताल गेट संख्या पांच के सामने देर रात फायरिंग की आशंका में पुलिस की भागदौड़

September 16, 2026

पंखे के हुक में वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

September 16, 2026