Doordrishti News Logo

केरू में खसरा नंबर 812 में बड़ी मात्रा में रेत का खनन,केस दर्ज

बजरी के साथ रेत माफिया सक्रिय

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),केरू में खसरा नंबर 812 में बड़ी मात्रा में रेत का खनन,केस दर्ज। शहर में अब तक तो बजरी माफिया सक्रिय बना हुआ था। पुलिस बजरी माफिया और अवैध खनन को लेकर ही कार्रवाई करती रही है। अब रेत माफिया भी शहर में पनपने लगे हैं। विवेक विहार क्षेत्र में रेत माफिया ने कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे तक कर डाले हैं।

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

निकट के केरू गांव की सरहद में एक खसरा पर रेत माफिया ने पूरी जगह को ही खोखला कर दिया गया है। काफी दिनों से चले अवैध रेत खनन को लेकर अब पुलिस में तहसीलदार ने केस दर्ज कराया है। राजीव गांधी नगर पुलिस अब रेत माफिया पर अंकुश लगाने के प्रयास में जुटी है।केरू गांव में एक खसरा नंबर 812 में रेत माफियाओं ने कई जगहों पर बड़े- बड़े गड्ढे तक कर दिए है।

तहसीलदार अजीतपाल सिंह यादव जब दौरे पर निकले तो खसरा नंबर 812 पर बड़े-बड़े गड्ढे नजर आए। आरंभिक जांच पड़ताल में पता लगा कि रेत माफियाओं ने यह कारस्तानी की है। जो काफी लंबे से समय चली आ रही है। घटना को लेकर राजीव गांधी नगर थाने में रेत चोरी का केस दर्ज कराया गया है।

Related posts: