Doordrishti News Logo

चिकित्सा शिविर में लोग हुए लाभान्वित, किया टीकाकरण

विहिप नेता वर्मा की पुण्यतिथि पर निशुल्क चिकित्सा शिविर

जोधपुर, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जोधपुर महानगर के मजबूत स्तम्भ माने जाने वाले स्वर्गीय कैलाश वर्मा की तीसरी पुण्यतिथि पर सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए विहिप द्वारा कमला नेहरू नगर के सेवा भारती भवन में निःशुल्क चिकित्सा व टीकाकरण शिविर लगाया गया। शिविर संयोजक महेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि प्रान्त अध्यक्ष डॉ राम गोयल व मुख्य अतिथि डॉ केआर डऊकिया के सानिध्य में दीप प्रज्वलन कर पुष्पांजलि अर्पित कर शिविर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महेन्द्र राजपुरोहित ने कहा कि वर्मा की संगठन के प्रति सदैव समर्पित निष्ठा थी।

चिकित्सा शिविर में लोग हुए लाभान्वित, किया टीकाकरण

भाईसाब के नाम से विख्यात हुए वर्मा के कुशल नेतृत्व से रामनवमी शोभायात्रा विराट होकर पूरे देशभर में प्रथम स्थान पर आने लगी थी। कार्यकर्ता निर्माण के शिल्पी कहे जाने वाले वर्मा ने विहिप, बजरंग संगठन के कार्य को पूरे शहर व जिले के गाँव मे फैलाया था। हर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की टीम तैयार कर संगठन खड़ा करने में मुख्य योगदान दिया था। गौरतलब है कि वर्मा का 3 वर्ष पूर्व स्वाइन फ्लू बीमारी की चपेट में आने से निधन हो गया था।

शिविर प्रभारी सुरजीत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि शिविर में कोरोना के दोनों टीकों के दोनों डोज लगाए गए। विशेषज्ञ डॉ गोपाल दास, डॉ एनएस सोडा, डॉ राघवेंद्र सिंह, डॉ अनिल बिश्नोई, डॉ सागर दुधेरीया, डॉ सुरेश गुर्जर, डॉ यश गोधा, डॉ सीमा शर्मा सहित अन्य मेडिकल स्टाफ ने सेवाएं प्रदान की। सभी मरीजों को दवाएं भी संगठन की ओर से निःशुल्क ही दी गई। इस अवसर पर विहिप के बाबूलाल प्रजापत, रोहित चितारा, अशोक चितारा, जीवराज श्रीमाली, शुभम डाबी, संदीप चौहान, संजय देवरा, मोतीलाल प्रजापत, गोपाल प्रजापत, दिनेश चौहान, कपिल पंवार सहित कई कार्यकर्ताओ ने सहयोग किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मेड़ता रोड-मूंडवा रेलखंड पर संख्या 75 व 76 एक अगस्त से स्थायी बंद

July 29, 2026

गुरु पूर्णिमा पर प्रकाशपुरी आश्रम में संगोष्ठी व अनुष्ठान आज

July 29, 2026

लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया गौसेवा

July 29, 2026

गुरुः साक्षात परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नम: ....

July 29, 2026

एमडीएमएच गायनिक विंग में हुआ अंगदान जागरूकता कार्यक्रम

July 29, 2026

शाला क्रीड़ा संगम में तीरंदाजी रेंज की सुविधा शुरू

July 28, 2026

सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचालन में स्टेशन मास्टरों की भूमिका महत्वपूर्ण- डीआरएम

July 28, 2026

18 ट्रिप रद्द रहने के बाद आज पटरी पर लौटेगी जोधपुर-हडपसर सुपरफास्ट

July 28, 2026

तस्कर कार को छोड़ भागा गाड़ी से 161.420 किलोग्राम डोडा पोस्त चूरा बरामद

July 28, 2026