Doordrishti News Logo

जोधपुर, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सीमावर्ती बाड़मेर जिले के सेड़वा तहसील के स्वरूपे का तला पटवार मंडल के पटवारी को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। हालांकि उसने इस रिश्वत राशि में से एक हजार रुपए वापस लौटा दिए। उसने यह रिश्वत फौतगी म्यूटेशन भरने की एवज में ली थी।

एसीबी के डीआईजी डॉ. विष्णुकांत ने बताया कि सेड़वा तहसील में स्वरूपे का तला निवासी निजामुद्दीन ने परिवाद पेश किया था कि उसने स्वरूपे का तला पटवारी गिरिश कुमार जाटव के पास वह अपने पिता के फौतगी म्यूटेशन भरने के लिए आवेदन किया था। पटवारी ने म्यूटेशन की एवज में पांच हजार की रिश्वत मांगी। इसका सत्यापन करवाने पर वह सही निकली।

इस पर जालोर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. महावीरसिंह राणावत के निर्देशन में टीम गठित कर आज ट्रैप का आयोजन कर पटवारी को अपने किराए के मकान में पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ लिया। आरोपी पटवारी ने पांच हजार की रिश्वत लेने के बाद उसमें से एक हजार रुपए परिवादी को वापस लौटा दिए थे। बाकी रुपए टेबल की दराज में रख दिए जो जब्त कर लिए गए।

>>> जोधपुर में रेलवे कार्यों के लिये सांसद निधि से मदद देंगे- राजेन्द्र गहलोत

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026