Doordrishti News Logo

बारिश के बाद गर्मी से आंशिक राहत

नौतपा भी लगा,पारा गिरा

जोधपुर,शहर में बुधवार की रात को चली आंधी बाद में देर रात तक बरसे मेघों ने हवा में ठंडक घोल दी। जिससे आज गर्मी से आंशिक राहत महसूस की गई। गर्मी के चलते लोग बेजार हो गए थे। पारा 44 डिग्री के पार चला रहा था जो अब थम गया और आज 38 डिग्री तक सिमट कर रह गया। दिन में हालांकि उमस सताती रही, लेकिन हवा में ठंडक घुली हुई थी। गर्मी से आंशिक राहत भी मिली।

ये भी पढ़ें- गुलाब सागर में डूबने से एक की मौत

मौसम विभाग ने आगामी दो तीन दिन तक मौसम के यथावत रहने की संभावना व्यक्त की है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादलों की आवाजाही के साथ मेघगर्जना और आंधी चल सकती है। सबसे बड़ी बात है कि आज गुरुपुष्य नक्षत्र में नौतपा भी लगा है,मगर बारिश से राहत महसूस हो गई। बुधवार रात अचानक मौसम पलटने 4 घंटे के अंतराल में दो बार बादल बरसे। बीती रात शहर में 8 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग की माने तो अभी चार-पांच दिन और बादल और बरसात का मौसम रहेगा। इसका सबसे बड़ा कारण पश्चिमी विक्षोभ को माना जा रहा है। जो नौतपा यानी गर्मी के सबसे भीषण 9 दिन होते हैं उसकी शुरुआत गर्मी से नही हुई।

 

मारवाड़ में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। सूरज की तपन कम हुई है तो रात का तापमान 8 डिग्री तक घट गया है। कुछ दिन पहले न्यूनतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच था जबकि बीती रात को यह न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अभी 1 सप्ताह तक न्यूनतम तापमान के 25 डिग्री से ऊपर जाने के आसार नहीं है। साथ ही मौसम में नमी भी बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें- अवैध शराब सहित एक तस्कर गिरफ्तार

नौतपा में ठंडक का अहसास 

मान्यता है कि नौतपा में सूर्यदेव का वृषभ राशि में भ्रमण के साथ रोहिणी नक्षत्र में रहता है। जिससे पृथ्वी पर सूर्य की किरणें सीधी पड़ती है। जिससे गर्मी का असर नौ दिन तक तेज बना रहता है। मगर इस बार नौतपा की शुरुआत काफी ठंडी रही। इस बार 25 मई से शुरू हुआ यह नौतपा 2 जून तक चलेगा। 9 दिन में अगले 4 से 5 दिन बादलों की ओट में ही निकलेंगे। मौसम विभाग की मानें तो 25 और 27 मई को जोधपुर शहर में बादल और बरसात के साथ आंधी तूफान का मौसम रह सकता है। इसके अलावा पूरे 1 सप्ताह तक दोपहर या शाम के बाद बादलों की आवाजाही बढ़ जाएगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: