Doordrishti News Logo

दस हजार के इनामी सहित दो वांटेड हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

  • बसों को जलाने का मामला
  • दोनों आरोपी खेड़ापा और मोहनगढ़ जिले के हिस्ट्रीशीटर
  • कई मामलों में चल रहे वांछित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दस हजार के इनामी सहित दो वांटेड हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार। शहर में राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में 5 अगस्त की रात को दो निजी बसों को जलाने के प्रकरण में नामजद दो वांटेड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी अपने-अपने क्षेत्र के हिस्ट्रशीटर है।

बर्थ डे मनाकर लौटे शराब के नशे में गाडिय़ों में तोड़फोड़

एक आरोपी पर दस हजार का इनाम फलोदी जिला पुलिस ने घोषित कर रखा था। घटना को लेकर 5 अगस्त को महिपाल सिंह की तरफ से राजीव गांधी नगर थाने में रिपोर्ट दी गई थी। राजीव गांधी नगर थानाधिकारी रविंद्रपाल सिंह ने बताया कि 5 अगस्त को चौपासनी गांव और कायलाना के पास में दो निजी बसों को अज्ञात शख्स की तरफ से रात के समय में आग लगा दी गई थी।

इनके मालिक महिपाल सिंह ने प्रतिस्पर्धा के चलते बसों में रंजिशान आग की बात बताते हुए रिपोर्ट दी थी। जिसमें कुछ लोगों को नामजद किया गया था।
थानाधिकारी रविंद्र पाल सिंह ने बताया कि प्रकरण मेें अब दो हिस्ट्रशीटरों को पकड़ा गया है। इनमें एक खेड़ापा के गिंगाला निवासी भूपेंद्र सिंह पुत्र राजेंद सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

भूपेंद्र सिंह फलोदी जिला में अलग अलग प्रकरणों में वांटेड है और उस पर दस हजार का इनाम घोषित हो रखा था। उसके खिलाफ अब तक 27 मामले सामने आए है।दूसरा आरोपी जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ स्थित सतापाडा निवासी हीरसिंह पुत्र नैणसिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। यह भी मोहनगढ़ थाना क्षेत्र का हिस्ट्रशीटर है। इसके खिलाफ अब तक 17 प्रकरण दर्ज हो रखे है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को फिलहाल 5 अगस्त को बस जलाने वाले प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम अनुसंधान जारी है।

आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया,डीसीपी वेस्ट कमल शेखावत के निर्देश एवं एडीसीपी वेस्ट प्रवीण कुमार एवं एसीपी प्रतापनगर नतीशा जाखड़ के सुपरविजन में गठित टीम शामिल थी।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026