रेलवे पुलिस ने पकड़ा सालभर से फरार स्थाई वारंटी को
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेलवे पुलिस ने पकड़ा सालभर से फरार स्थाई वारंटी को। राजकीय रेलवे पुलिस की स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब एक साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी एवं शातिर आभूषण चोर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी की गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई।
क्रेडिट कार्ड से 1.72 लाख की साइबर ठगी
पुलिस के अनुसार 8 जुलाई 2025 को रेलवे स्टेशन राइका बाग पर चल रही ट्रेन संख्या 14662 शालीमार- मालाणी एक्सप्रेस में यात्रा कर रही आंध्र प्रदेश निवासी महिला गोदावरी प्रिया सिल्कला के लेडीज पर्स से दो मोबाइल,50 हजार रुपए नकद और सोने के जेवरात चोरी हो गए थे।
मामले में आरोपी अशोक फरार चल रहा था और उसके खिलाफ न्यायालय से स्थायी वारंट जारी था।पुलिस अधीक्षक जीआरपी केवलराम,पुलिस उप अधीक्षक हरिराम सोनी के निर्देश पर जीआरपी थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक मुक्ता पारीक के नेतृत्व में स्पेशल टीम गठित कर वारंटी की तलाश की जा रही थी।
टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अशोक निवासी बनाणियों की ढाणी,ग्राम पली प्रथम,थाना मतोड़ा, जिला फलोदी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना मतोड़ा में दो पुराने प्रकरण तथा जीआरपी थाना जोधपुर में दो प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने उसे शातिर किस्म का अपराधी बताया है। कार्रवाई करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल रामभरोसी,कांस्टेबल राजूसिंह तथा कांस्टेबल मुल्तानाराम शामिल थे।
