Doordrishti News Logo

चार माह से फरार तस्करी का वांटेड गिरफ्तार

  • घर पर दबिश में 14 ग्राम एमडी और 90 ग्राम अफीम दूध हुआ था बरामद
  • जगह बदल कर छिप रहा था आरोपी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चार माह से फरार तस्करी का वांटेड गिरफ्तार। मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डांगियावास थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एमडी और अफीम दूध तस्करी के मामले में पिछले करीब चार माह से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

साइबर ठगी गैंग का खुलासा,सरगना सहित 4 गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी को बावड़ला गांव की तरफ जाते समय पीछा कर घेराबंदी करते हुए दस्तयाब किया। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थों की तस्करी के संबंध में पूछताछ कर रही है।पुलिस के अनुसार गत 19 अप्रैल को डांगियावास थाना पुलिस ने आरोपी कानाराम के घर पर दबिश दी थी।

इस दौरान आरोपी के पुत्र विनोद के कब्जे से 14 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी और 90 ग्राम अफीम का दूध बरामद किया गया था। कार्रवाई के बाद से कानाराम अपनी जगह बदल- बदलकर अलग-अलग स्थानों पर रहकर फरार चल रहा था। इस बीच टीम को सूचना मिली कि वांछित आरोपी कानाराम बावरला गांव की तरफ जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया और घेराबंदी कर उसे दस्तयाब कर लिया।

जल्दी पैसा कमाने के लिए अपनाया धंधा 
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जल्द पैसा कमाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थ एमडी और अफीम का कारोबार करना बताया है। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

पुलिस टीम में थानाधिकारी राजूराम काला,सहायक उप निरीक्षक परमेश्वर,कांस्टेबल सूरजाराम जांगिड़, रिछपाल सिंह, राकेश टाक,महेंद्र कुमार और हुकमा राम शामिल रहे। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया,पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व मनीष चौधरी,अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व नरेन्द्र देवड़ा तथा सहायक पुलिस आयुक्त मंडोर जोधपुर पूर्व अनिल शर्मा के निर्देशन में की गई।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026