Doordrishti News Logo

पंकज कुमार सिंह जोधपुर के नए मंडल रेल प्रबंधक नियुक्त

जोधपुर,पंकज कुमार सिंह को जोधपुर का नया मंडल रेल प्रबंधक नियुक्त किया है।उत्तर रेलवे दिल्ली में चीफ इलेक्ट्रिकल लोको इंजीनियर के पद पर कार्यरत पंकज कुमार सिंह को अब जोधपुर का नया डीआरएम नियुक्त किया गया है।

पंकज कुमार सिंह 1992 बैच के रेलवे इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग सर्विस के अधिकारी हैं। वे अभी उत्तर रेलवे में कार्यरत हैं। ईस्टर्न रेलवे इंटर कॉलेज, मुगलसराय से 12वीं तक पढ़ाई के बाद उन्होंने मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नॉलोजी से इंजीनियरिंग डिग्री लेने के बाद आईआईटी दिल्ली से मास्टर डिग्री करने के बाद सीएमसी लिमिटेड में कम्प्यूटर इंजीनियर की नौकरी शुरू की। इसके बाद उन्होंने रेलवे की सर्विस ज्वॉइन की।

ये भी पढ़ें- बाड़मेर-मथुरा एक्सप्रेस ट्रेन का बसवा स्टेशन पर ठहराव

मौजूदा डीआरएम गीतिका पांडेय ने 19 अक्टूबर 2020 को जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक का कार्यभार ग्रहण किया था। उनके कार्यकाल के शुरूआती दौर में कोरोना महामारी आई,जिसमें उन्होंने रेल संचालन और रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर प्रबंधन की कार्यकुशलता से कार्य किया। जोधपुर मंडल में दोहरीकरण व विद्युतीकरण के दोनों प्रोजेक्ट में भी उन्होंने सक्रिय रहकर कार्य किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: