Doordrishti News Logo
  • रेल,आईटी एवं संचार मंत्रालयों के पदभार ग्रहण करने पर दी बधाई
  • बिलाड़ा-बर रेल लाइन,आईटीआई आर मोबाईल नेटवर्क विस्तार की मांग
  • संसदीय क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग

नई दिल्ली, पाली सांसद और पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री पीपी चौधरी ने रेल, आईटी एवं संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर मंत्री बनाए जाने पर उन्हें बधाई देते हुए संसदीय क्षेत्र की विभिन्न मांगें रखी। संसदीय क्षेत्र पाली में बिलाड़ा-बर रेल लाइन, आईटीआईआर व मोबाईल नेटवर्क के विस्तार सहित संसदीय क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग की।

सांसद चौधरी ने पाली संसदीय क्षेत्र से रेलवे की महत्वपूर्ण लम्बित मांग ‘‘बिलाड़ा-बर मिसिंग रेल लिंक को जोड़ने’’ के बारे में रेल मंत्री को अवगत कराते हुए बताया कि इस रेल लाईन का 1983 से अब तक 6 बार सर्वें किया जा चुका है। वर्ष 2016 में किये गए सर्वे के अनुसार रेट ऑफ रिटर्न (-) 26.93 प्रतिशत थी, जो 2021 में किये गए सर्वें में घटकर (-) 9.94 प्रतिशत रह गई है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

चौधरी ने यह भी बताया कि अब इस क्षेत्र में काफी मात्रा में लाईम स्टोन, सीमेन्ट, हैण्डीक्राफ्ट आदि के उद्योग विकसित हो चुके हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए विश्वस्तरीय राष्ट्रीय राजमार्ग भी इस क्षेत्र से होकर बनाया गया है। बिलाड़ा-बर रेल लाईन को जोड़े जाने से जोधपुर-जयपुर-दिल्ली की दूरी भी बहुत कम होगी तथा जोधपुर से अजमेर को भी बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी। इस रेल लाइन का सामरिक दृष्टि से भी महत्व है।

उनहोने ने देश में आईटीआईआर की स्थापना की आवश्यकता के बारे में बताते हुए पश्चिमी राजस्थान के पाली जिले में स्थापना की संभावनाओं के बारे विस्तृत जानकारी दी। सांसद चौधरी ने बताया कि उक्त परियोजना की डीपीआर तैयार की जा चुकी है, जो राज्य सरकार के पास पिछले 2 वर्षों से लम्बित है। सांसद चौधरी ने केन्द्र सरकार के स्तर पर ही निर्णय लेने का अनुरोध किया। इसके अतिरिक्त संसदीय क्षेत्र में मोबाईल कनेक्टिविटी को सुचारू एवं बेहतर करने के लिए बीएसएनएल टॉवरों के अपग्रेडशन की मांग के साथ-साथ सांसद चौधरी ने अपने संसदीय क्षेत्र में आने वाले विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर अनेकों विकास कार्यों को करने तथा ट्रेनों के ठहराव की भी मांग की।

ये भी पढें – ऑर्डर से खाना मंगवाने वाले डिलीवरी बॉय से मारपीट कर पांच हजार लूटे

 

Related posts:

भाजपा ने जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की घोषणा

August 19, 2026

घी त्योहार व सातों आठों लोक पर्व सामाजिक संस्कारों के साथ मनाया

August 19, 2026

निकाय चुनावों की घोषणा के बाद कमिश्ररेट के 24 पुलिस निरीक्षकों का तबादला

August 19, 2026

टिकट जांच में लक्ष्य से 26.65 प्रतिशत ज्यादा वसूली,16 हजार मामले पकड़े

August 18, 2026

जैसलमेर स्टेशन पर डीआरएम ने परखी यात्री सुविधाएं

August 18, 2026

नगर निगम चुनाव के लिए निकाली 100 वार्डों की आरक्षण लॉटरी

August 17, 2026

पंचायती राज संस्थाओं के आरक्षण की लॉटरी अब 17 व 18 सितम्बर को

August 17, 2026

राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म 17 व 18 अगस्त को जोधपुर प्रवास पर

August 17, 2026

राजस्थान के 17 जिलों में 6453 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास

August 16, 2026