Doordrishti News Logo

आयुर्वेद विवि में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन

जोधपुर,आयुर्वेद विवि में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन। डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो.(वैद्य) प्रदीप कुमार प्रजापति की प्रेरणा से संघटक पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद में नवप्रवेशित स्नातकोत्तर अध्येताओं हेतु पीजी ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को दो व्याख्यानों का आयोजन किया गया। प्रथम व्याख्यान में स्नातकोत्तर शल्य तंत्र विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर एवं चिकित्सालय उपाधीक्षक डॉ.संजय श्रीवास्तव ने चिकित्सालय से संबंधित जानकारी से अवगत कराते हुए अध्येताओं को अस्पताल प्रबंधन की एसओपी समझाई। द्वितीय व्याख्यान में स्नातकोत्तर स्वस्थवृत्त एवं योग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.सौरभ अग्रवाल ने एक चिकित्सक के स्वयं के स्वास्थ्य संरक्षण की मूलभूत आवश्यकता बताते हुए व्यवस्थित दिनचर्या, रात्रिचर्या आदि के प्रबन्धन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

यह भी पढ़ें – खेत पर काम करते कृषक की बिगड़ी तबीयत,मौत

प्राचार्य प्रो.महेंद्र शर्मा ने बताया कि इस वर्ष नवप्रवेशित पीजी अध्येताओं हेतु ओरिएंटेशन का कार्यक्रम संस्थान द्वारा आयोजित किया गया है जिसमें नवीन अध्येताओं को संस्थान का परिचय,कार्यप्रणाली तथा अन्य जानकारियां दी जा रही हैं। कार्यक्रम का संचालन तथा समन्वय एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.गजेंद्र कुमार दुबे एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. हेमंत राजपुरोहित ने किया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026