Doordrishti News Logo

छात्रवृत्ति की संपूर्ण जानकारी के लिए वेबीनार का आयोजन

जोधपुर,राजकीय कन्या महाविद्यालय सूरसागर एवं समाज कल्याण विभाग जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु संपूर्ण जानकारी के लिए वेबीनार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता समाज कल्याण विभाग के भागीरथ चारण, सहयोगी वक्ता जितेंद्र परिहार पीपाड़ कॉलेज से थे।
प्राचार्य प्रोफेसर माला माथुर ने बताया कि ज्यादातर छात्राओं को एसएसओ आईडी बनाना और छात्रवृत्ति संबंधी आवेदन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, इस बात को ध्यान में रखते हुए इस वेबीनार का आयोजन रखा गया। इसमें छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन किस प्रकार करना है पूरी प्रक्रिया समझाई गई।

छात्रवृत्ति की संपूर्ण जानकारी के लिए वेबीनार का आयोजन

प्रोफेसर प्रवीण ने छात्राओं के विभिन्न प्रश्नों के उत्तर देते हुए उन्हें पूरी जानकारी प्रदान की। महाविद्यालय के छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी प्रोफेसर मौसम अली ने भी छात्राओं को छात्रवृत्ति आवेदनों की जानकारी दी। वेबीनार में मुख्य वक्ता के रूप में समाज कल्याण विभाग के भागीरथ चरण व उच्च शिक्षा छात्रवृति के नोडल महाविद्यालय पीपाड़ से जितेंद्र परिहार ने सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

छात्रवृत्ति की संपूर्ण जानकारी के लिए वेबीनार का आयोजन

वेबीनार को सफल बनाने के लिए महिला प्रकोष्ठ के अधिकारी डॉक्टर अल्का बोहरा ने छात्राओं को वेबीनार में भाग व परिचर्चा करने हेतु प्रोत्साहित किया। वेबीनार में टेक्निकल सहयोग रविंद्र व सतीश बोहरा ने दिया। छात्राओं ने इस वेबीनार में उत्साह से भाग लेकर अपनी शंकाओं को दूर किया। अंत में वेबीनार के संयोजक प्रोफेसर प्रवीण ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026