Doordrishti News Logo

माही बीज पर जम्मा जागरण व हवन का आयोजन

जोधपुर,माही बीज के उपलक्ष्य में जोधपुर व सबलपुर निवासी जायलवाल (जांगिड़)भाईपा की ओर से अपने गांव सबलपुर में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।

आयोजनकर्ताओं ने बताया कि विसं.1833 में सबलपुर आकर बसे अपने पूर्वजों द्वारा कई वर्षो पूर्व रामदेवरा से लाए गए लोकदेवता बाबा रामदेव के श्रीचरण (पगलियां) गत वर्ष भव्य आयोजन के साथ स्थापित किए गए और सभी के दर्शनार्थ मंदिर व चबूतरा बनवाया गया, जिसकी प्रथम वर्षगाठ पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों के तहत रात्रि में बाबा रामदेव का जम्मा-जागरण व सुबह हवन का आयोजन हुआ जिसमें सभी ने मंगल कामनार्थ सामूहिक आहूंतियां प्रदान की।

organizing-jamma-jagran-and-havan-on-mahi-beej

ये भी पढ़ें- पहाड़ी इलाकों में चला क्लीनलीनेस ड्राइव अभियान

इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के दौरान बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर और युवाओं के लिए मारवाड़ी साफा बांधने की प्रतियोगिता हुई,जिसमें निर्णायक आशाराम और दीपक द्वारा घोषित विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

इस आयोजन का उद्देश्य कुटुंब में एकजुटता और समरसता कायम रखना हैं।इस दौरान कुटुंब के वरिष्ठजन भंवरलाल, छगनलाल सहित भंवरलाल,हनुमानप्रसाद,गणपतलाल, शिवराज,सोहनलाल,माणकचंद, मूलचंद,बंशीलाल,मुकेश,झूमरलाल, रामकरण और उनके परिवारजन सम्मलित हुए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026