एक ही दिन में 11 लाख की ठगी
अलग-अलग थानों में दर्ज हुए साइबर धोखाधड़ी के मुकदमे
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एक ही दिन में 11 लाख की ठगी। शहर में साइबर ठग लगातार लोगों को निशाना बना रहे हैं। बीते 24 घंटों में कमिश्नरेट के अलग-अलग थानों में ऑनलाइन ठगी के 6 मामले दर्ज हुए हैं,जिनमें पीडि़तों को 11 लाख रुपए से ज्यादा की चपत लगी है।
सदर बाजार थाने में चांदशाह तकिया रोड स्थित वाइन शॉप पर कार्यरत उम्मेद सिंह के खाते से शातिर ठगों ने ऑनलाइन तरीके से 8 लाख 82 हजार 900 रुपए पार कर लिए। इसी तरह शिकारगढ़ क्षेत्र के तीन अलग-अलग लोगों से ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी हुई। इसमें मोहन नगर निवासी नितिन यादव से 1 लाख रुपए और शिकारगढ़ निवासी अनिल कमालकर से 1 लाख 27 हजार रुपए की ठगी हुई।
पूर्व विधायक संयम लोढ़ा की रेकी के 2 आरोपी गिरफ्तार
शेर विलास कॉलोनी निवासी मनीष ने भी साइबर क्राइम पोर्टल पर ठगी की शिकायत दर्ज करवाई है। कमला नेहरू नगर द्वितीय विस्तार निवासी बुजुर्ग सुरेशचंद्र माथुर को लॉटरी लगने का झांसा देकर ठगों ने 1 लाख 66 हजार 748 रुपए ऐंठ लिए। इधर खोखरिया गांव निवासी बैंककर्मी मनीष जाट के खाते से भी अज्ञात साइबर ठगों ने बिना अनुमति ऑनलाइन रुपए निकाल लिए।
Related posts:

चेहरे पर बिना चीरा लगाए टूटी हड्डियों को जोड़ा

सोलर प्लांट में हिस्सेदारी के नाम पर धोखाधड़ी

पूर्व विधायक संयम लोढ़ा की रेकी के 2 आरोपी गिरफ्तार

छात्रों ने खारिज किए सामूहिक नकल के आरोप

एसएससी सीपीओ एसआई 2026 परीक्षा में गड़बड़ी का शक

बीमा कंपनी पर दो लाख रुपए हर्जाना

हादसों में चार लोगों की मौत

अवैध बजरी खनन पर कार्रवाई एक आरोपी गिरफ्तार

