Doordrishti News Logo

पुख्ता पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए की समीक्षा

जोधपुर, जिला कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह ने शनिवार को जलदाय विभाग के अधिकारियों के साथ शहर में पानी की समस्या के निराकरण संबंधी बैठक ली। महापौर नगर निगम उत्तर कुुंती देवड़ा ने कहा कि शहर में पानी की समस्या के निराकरण करने के लिए जलदाय विभाग के अधिकारियों को शहर की विभिन्न बावड़ीयों, तालाबों को उपयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण इकाईयों को सहेज कर रखने से न केवल पानी की समस्या दूर होगी बल्कि हमारे धरोहर का भी संरक्षण होगा।

सुचारू पेयजल व्यवस्था बैठक

शहर विधायक मनीषा पंवार ने पानी की समस्या के निराकरण के लिए पीएचइडी के अधिकारियों को नियमित फिल्ड विजिट करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को ट्यूबेल से जुड़े लंबित कार्यो को शीघ्र पूर्ण करवाने को कहा। उन्होंने कहा कि हमारा ध्येय शहर में पानी की समस्या का निराकरण करना है। इस ओर शहर में क्षतिग्रस्त पाईप लाइन में सुधार कार्य करवाएं जिससे साफ व शुद्ध पानी प्राप्त हो सके।

सुचारू पेयजल व्यवस्था बैठक

जिला कलेक्टर ने पीएचईडी के अधिकारियों से कहा कि हमें आमजन के विश्वास को बनाये रखते हुए जिले में पेयजल जैसी मूलभूत आवश्यकता को सुचारू बनाये रखना है। उन्होंने निर्देश दिये कि नियमित फील्ड निरीक्षण करना है जिससे शहर में पानी की किसी भी प्रकार की समस्या से आमजन को सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़े – पर्यावरण दिवस पर मेडिकल कालेज परिसर में किया पौंधारोपण

उन्होंने कहा कि पेयजल से जुड़े कार्याे को द्रुत गति से पूर्ण करें लीकेज, ट्यूवेल सहित अन्य कार्यो की सूची बनाकर जिला प्रशासन को भेजें जिससे उनमे आ रही समस्याओं को उच्च स्तर से निराकरण हो सके। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन विभागीय समन्वय के साथ कार्य करने में हमेशा सहयोग प्रदान करेगा।

जलदाय विभाग अपनी टीम को अधिक सक्रिय कर फिल्ड में जाकर समस्याओं को चिन्हीकरण कर उनका त्वरित निराकरण करें जिससे ग्रीष्म ऋतु में आमजन को पानी की किल्लत सहित अन्य पेयजल संबंधी समस्याओं का सामना न करना पड़े। उन्होंने निर्देश दिये कि विभाग के अधिकारी संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो व आमजन का फीडबैक लेकर धरातल पर आमजन को लाभांवित करने के उद्देश्य के काम करें।

इस बैठक में अतिरिक्त मुख्य अभियंता जलदाय विभाग नक्षत्र सिंह ने जिले की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ बनाने के लिए किये जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जिले के पेयजल स्रोतों, शट डाउन की आने वाली समस्या, टेल एंड तक पानी की समस्या वाले क्षेत्रों सहित पेयजल से जुड़ी अन्य समस्याओं सुझावों के बारे में विस्तार से बताया।

बैठक में पीएचइडी नगर वृत हिमांशु गोविल ने शहर के पेयजल सप्लाई व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए किये जाने प्रयासों के बारे में अवगत कराया। उपमहापौर अब्दुल करीम व सईद अंसारी ने भी पानी की समस्या की निराकरण के संबंध में सुझाव रखे। बैठक में एडीएम प्रथम मदन लाल नेहरा सहित जलदाय विभाग के विभिन्न अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर विचार विमर्श किया।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026