Doordrishti News Logo

एसएन मेडिकल काॅलेज में हुआ अंग प्रत्यारोपण कार्यक्रम

अंगदान महादान के लिए जन-जन को जागरूक किया जाए

जोधपुर, एसएन मेडिकल काॅलेज जोधपुर के काॅसिंल हाॅल में बुधवार को अंग प्रत्यारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्रधनाचार्य एवं नियंत्रण डाॅ एसएस राठौड़ के साथ संबंधित विषयों के फेकल्टी मेंबर्स और रेजीडेंट सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम में अंग प्रत्यारोपण के बारे में तथा इस संस्थान को इस कार्यक्रम में जोड़ने के लिए जयपुर से राज्य अंग और उत्तक प्रत्यारोपण संगठन (सोटो) के डाॅ अमरजीत मेहता, संयुक्त निदेशक सोटो तथा अतिरिक्त प्रधानाचार्य एमएसएस मेडिकल काॅलेज एवं डाॅ मनीष शर्मा कन्सल्टेंट सोटो ने संगठन द्वारा अंग प्रत्यारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत किये जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। उन्होंने अंगदान महादान के बारे में जन जागरूकता में चिकित्सकों की अहम भूमिका के बारे में विस्तार से बताया।

डाॅ मनीष शर्मा कन्सल्टेंट सोटो ने कार्यक्रम में जानकारी दी कि किस प्रकार ब्रेन डेड मरीज के परिजनों को उसके अंगों जैसे लीवर, हार्ट, किडनी, लंग्स इत्यादि को दान करने के लिए प्रेरित कर किसी दूसरे मरीज को नया जीवन दिया जा सकता है। उन्होंने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे मरीजों को कुछ निश्चित जांचों एवं मापदण्डों के आधार पर चिकित्सकों की कमेटी द्वारा ब्रेन डेड घोषित किया जाता है तथा उसके पश्चात उनके परिजनों को आत्मीयता से अंगदान के लिए प्रेरित किया जा सकता है।

प्रधानाचार्य एव नियंत्रण मेडिकल काॅलेज डाॅ एसएस राठौड ने अंगदान महादान के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने व इसका प्रचार प्रसार करने के लिए अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाॅफ को प्रयास करने के लिए कहा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026