वन भूमि पर किया गया अतिक्रमण खुर्द बुर्द
अवैध तरीके से किया जा रहा था मकान का निर्माण
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),वन भूमि पर किया गया अतिक्रमण खुर्द बुर्द। वन भूमि पर अतिक्रमण एवं अवैध व्यावसायिक गतिविधियों के विरुद्ध वन विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए वनखंड देवकुंड के खसरा नंबर 1469 पर निर्मित अवैध चार दिवारी को ध्वस्त किया गया।
इस वन भूमि पर कुछ अतिक्रमियों द्वारा अवैध रूप से मकान निर्माण कार्य किया जा रहा था। सूचना मिलने पर वन विभाग द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर अवैध कमरे एवं अन्य संबंधित निर्माण को ध्वस्त किया गया। वन विभाग के डीएफओ आनंद कुमार के निर्देशन में कार्रवाई की गई।
छुपाकर रखी अवैध पिस्टल बरामद आरोपी से पूछताछ जारी
कार्रवाई में मंडोर रेंजर भीम सिंह,क्यूआरटी रेंजर सवाई सिंह,वनपाल समाराम चौधरी, रिंकू, सहायक वनपाल सेठू जाखड़,हनुमान प्रसाद,वन रक्षक आशीष नवल, सुमन कुलदीप,वासुदेव गौड़,मैना, ललिता,विमला,वंदना,भंवर सिंह, कुंदन सिंह,सुनीता,पुष्पा, राजेशराज सहित रेंज स्टाफ मौजूद था।
