विपक्ष युवाओं के कंधे पर रखकर बंदूक न चलाए- शेखावत

सरकार युवाओं के भविष्य के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विपक्ष युवाओं के कंधे पर रखकर बंदूक न चलाए-शेखावत। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि
चुनावी हार से बौखलाए विपक्षी दल अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए युवाओं के विरोध- प्रदर्शनों का अनुचित लाभ उठाने और उनके कंधों पर रखकर बंदूक चलाने का प्रयास कर रहे हैं। वे शनिवार को जोधपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से अनौपचारिक बात कर रहे थे।

हादसों में तीन की मौत बाथरूम में सर्पदंश से महिला की मौत

उन्होंने विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए राजस्थानी की प्रसिद्ध कहावत जठे दीखी भरियोड़ी परात,उठै लीन पूग्या बरात का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। उन्हें देश,देश के भविष्य या देश की साख की कोई चिंता नहीं है। जहाँ भी अवसर मिलता है,वे केवल सरकार को कोसने और अपनी राजनीतिक गोटियाँ सेकने में जुट जाते हैं। हालांकि,देश की जनता और युवा सब भली-भांति समझते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर छात्रों और युवाओं के साथ किए गए संवाद का उल्लेख करते हुए शेखावत ने कहा कि देश भर के युवाओं ने इस पहल का अभूतपूर्व उत्साह और सकारात्मकता के साथ स्वागत किया है। प्रधानमंत्री ने भी युवाओं के इस समर्थन के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया है।

परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक के मामलों पर स्पष्ट किया कि सरकार इस विषय में अत्यंत संवेदनशील है। उन्होंने सरकार द्वारा उठाए गए कड़े कदमों को रेखांकित करते हुए कहा शिकायत मिलते ही बिना किसी कोताही के जांच कराई गई और अपराधियों को जेल भेजा गया। नीट परीक्षा के रिकॉर्ड 2 महीने के भीतर पूरी शक्ति, संसाधन और पारदर्शिता के साथ परीक्षा पुन: आयोजित कर परिणाम जारी किए गए।

लापरवाही बरतने वाले 47 कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया तथा संबंधित शिक्षा सचिव का स्थानांतरण कर दिया गया। मोदी सरकार की प्राथमिकता युवाओं के सामर्थ्य के बल पर ही देश को विकसित भारत बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026