बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी- बोरीवली स्पेशल रेलसेवा का संचालन
जोधपुर,रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए बांद्रा टर्मिनस- भगत की कोठी-बोरीवली एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा (1ट्रिप) का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे, जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जितेंद्र मीणा ने बताया कि गाड़ी संख्या 09035, बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा 12 अगस्त को बांद्रा टर्मिनस से 21.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 13 अगस्त को 14.15 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09036, भगत की कोठी-बोरीवली एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा 13 अगस्त को भगत की कोठी से 15.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 14 अगस्त को 09.30 बजे बोरीवली पहुंचेगी।
यह रेल मार्ग में बोरीवली,वापी,सूरत, वडोदरा,अहमदाबाद,मेहसाना,पाटन, धनेरा,रानीवाड़ा,मारवाड़ भीनमाल, मोदरान,जालौर,मोकलसर,समदड़ी व लूनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेल में 1 सेकंड एसी,3 थर्ड एसी,12 द्वितीय श्रेणी शयनयान,4 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

न ओटीपी आया न मैसेज क्रेडिट कार्ड से 2.11 लाख की खरीदारी

35 लाख के आभूषण और नगदी चोरी

मारपीट व जान की धमकी के आरोप में मां बेटे सहित पांच गिरफ्तार

जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

शहर में अन्नकूट महोत्सव की धूम

आफरी में क्षत्रिग्रस्त भूमि के पुनर्वास पर प्रशिक्षण शुरू

मदरसों को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिकाएं सुनवाई के लिए स्वीकार

मसूरिया नट बस्ती से निगम ने हटाया अतिक्रमण

