एक पेड़ देश के नाम अभियान रविवार से

-एक पेड़ देश के नाम समिति जोधपुर का बीजारोपण से वृक्षारोपण अभियान

जोधपुर,जन-जन में पर्यावरण के प्रति दायित्व बोध एवं चेतना जागृत करने के लिए पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा पूरे देश में इस जनवरी में एक वर्ष के लिए “एक पेड़ देश के नाम” अभियान चलाया जाएगा। अभियान की जानकारी देते हुए गतिविधि के तुलसीराम पंचारिया ने बताया कि जोधपुर में इस अभियान का आरंभ 15 जनवरी मकर संक्रांति से होगा।

यह भी पढ़िए-सीटेट परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा

पंचारिया ने बताया अभियान के प्रथम चरण प्रथम चरण में तीन माह घर-घर नर्सरी अभियान चलाकर बीजारोपण से वृक्षारोपण के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। इस चरण में गतिविधि के नारीशक्ति कार्य विभाग द्वारा घरों में कम से कम 10 पौधे बीजों से अथवा कलम से तैयार करने का आग्रह किया जाएगा। दूसरे चरण के तीन माह में शिक्षण संस्थानों में सम्पर्क करके साईकिल रैली द्वारा पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। तीसरे चरण में मंदिर,मठ,आश्रम, गोशाला आदि धार्मिक संस्थानों द्वारा धार्मिक वाटिकाएँ विकसित करने का आग्रह किया जाएगा। चौथे चरण में तीन माह तक स्वयं सेवी संस्थाओं को इस अभियान में जोड़ा जाएगा।

इसे भी पढ़ें-संदिग्ध स्कार्पियों सवार युवकों के पास में मिली 1.73ग्राम एमडी ड्रग

पंचारिया ने बताया कि जन-जन के हृदय में पर्यावरण संरक्षण की भावना का बीजारोपण करना इस अभियान का उद्देश्य है। छायादार,फलदार वृक्षों की कलम अथवा बीजों के बीजा रोपण से वृक्षारोपण कर एक वर्ष तक पौधों का पालन पोषण करके राम मन्दिर के उद्घाटन के समय उनको उचित स्थान पर रोपित किया जाएगा। वर्ष भर चलने वाले इस अभियान में जन-जन का सहभाग हो इसके लिए विभिन्न प्रयास किए जाएंगे।

http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews