जोधपुर, ग्रामीण की शेरगढ़ थाना पुलिस ने अपहरण व मारपीट के एक मामले में करीब एक वर्ष से फरार चल रहे एक हजार रूपए के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने बताया है कि वांछित अपराधियों व ईनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान की कड़ी में शेरगढ थानाप्रभारी देवेन्द्र सिंह के निर्देशन में गठित पुलिस टीम के हैड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह व सुभाष विश्नोई ने अपहरण व मारपीट के एक मामले में एक वर्ष से फरार चल रहे ईनामी आरोपी शेरगढ़ थानान्तर्गत भालू राजवा निवासी चंद्रवीर सिंह उर्फ चंद्र सिंह पुत्र दीप सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया है। ज्ञात रहे कि पूर्व में इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है
ये भी पढ़े – नि:शुल्क वर्चुअल योग शिविर जारी
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

