जोधपुर, शहर के निकट करवड़ थाना इलाके में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की तरफ से दर्ज करवाई गई रिपोर्ट पर पुलिस ने आज उसका मेडिकल कराया। आरोप है कि घड़ाव और भवाद के दो युवकों में एक ने दुष्कर्म किया जबकि दूसरा दोस्ती के लिए दबाव बना रहा था। पुलिस ने अब इसमें अनुसंधान आरंभ किया है।
करवड़ थानाधिकारी भारत रावत ने बताया कि एक नाबालिग की तरफ से रिपोर्ट दी गई। उसका आरोप है कि घड़ाव गांव के रहने वाले महेश ने उससे दुष्कर्म किया। जबकि उसके एक साथी रमेश ने महेश से दोस्ती का दबाव बनाया और बातचीत करने लगा। 15 मई को ये लोग गाड़ी लेकर आए अपने साथ लेकर गए थे। फिर महेश ने दुष्कर्म किया। जबकि उसके एक दिन बाद ही रात को उसके घरवाले आंगन में सो रहे थे तब भी ये लोग आए। फिर उससे महेश ने दुष्कर्म किया। थानाधिकारी ने बताया कि पीडि़ता का मेडिकल करवाया गया है। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
ये भी पढ़े :- स्पा सेंटर पर पकड़ा देह व्यापार, तीन युवतियां सहित युवक गिरफ्तार
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

