जोधपुर, शहर की रातानाडा पुलिस ने इंटेलीजेंस आर्मी की सूचना पर मंगलवार की शाम को एक स्पा सेंटर पर छापा मार कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। यहां से तीन युवतियां और एक युवक को पीटा एवं महामारी अध्यादेश मेें गिरफ्तार कर केस बनाया गया है। घटना में रात तक अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही थी।

एसीपी दरजाराम बोस ने बताया कि आर्मी इंटेलीजेंस की सूचना थी कि शिकारगढ़ स्थित रतननगर में एक स्पा सेंटर पर अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही है। इस पर एसीपी सहित रातानाडा थानाधिकारी लीलाराम ने मय जाब्ते स्पा सेंटर पर रेड दी। तब वहां पर डेकॉय ने देह व्यापार का इशारा किया। इस पर पुलिस की टीम ने छापा मार कर वहां से तीन युवतियों और एक युवक जो ग्राहक बनकर आया। उसे गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ पीटा एवं महामारी अध्यादेश में केस बनाया गया है। स्पा संचालक से भी पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़े :- सीमेंट गोदाम की दीवार तोड़क़र दो सौ बैग सीमेंट व पीवीसी पाइप की चोरी
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

