मधुमक्खियों के हमले में दो डॉक्टर सहित डेढ़ दर्जन घायल

जोधपुर, मथुरादास माथुर अस्पताल मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। मधुमक्खियों ने दो डॉक्टर समेत करीब डेढ़ दर्जन लोगों को काट खाया। इस कारण कुछ लोगों की तबीयत थोड़ा गड़बड़ा गई। उनका इमरजेंसी में इलाज किया गया। शेष अन्य बगैर इलाज कराए वहां से चले गए। दरअसल एमडीएम अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में पेड़ लगे है। इन पेड़ों पर कई स्थान पर मधुमक्खियों ने अपने छत्ते बना रखे है। किसी के छेड़ देने पर इन छत्तों से मधुमक्खियां बिखरना शुरू हो जाती है और आक्रोशित हो लोगों को काटना शुरू कर देती हैं। आज सुबह भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। परिसर में एक पेड़ से बड़ी संख्या में उड़ी मधुमक्खियों ने लोगों को काटना शुरू कर दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए लोग बदहवाश होकर इधर-उधर भागना शुरू हो गए। इसके बावजूद कई लोग स्वयं को बचा नहीं पाए और मधुमक्खियों ने उन्हें काट खाया। दो डॉक्टर भी उनके आक्रोश का शिकार बने। मधुमक्खियों के काटने से कुछेक लोगों की तबीयत गड़बड़ा गई। बाद में उन्होंने अस्पताल के इमरजेंसी में अपना इलाज लिया। मधुमक्खियों ने करीब डेढ़ दर्जन लोगों को काटा। इनमें से कुछ लोगों को अस्पताल में अपना इलाज करवाना पड़ा।

Similar Posts