Doordrishti News Logo

परशुराम जयंती 1 मई को, ब्राह्मण समाज जुटा

जोधपुर,भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर सरदारपुरा गांधी मैदान में 1 मई को ब्राह्मण महासम्मेलन एवं विशाल रैली कार्यक्रम को भव्य रूप देने व सफल बनाने के लिए रविवार को रेलवे स्टेशन के पास स्थित देव दर्शन गेस्ट हाउस में ब्राह्मण समाज के लोग एकजुट हुए। राजस्थान ब्राह्मण महासभा के महानगर अध्यक्ष जगदीश गौड़ ने बताया कि सभी ने एक स्वर में हुंकार भरते हुए इस बार के आयोजन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों से भी समाज के प्रबुद्ध जनों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

इस अवसर पर जयंती महोत्सव कार्यालय का भी शुभारंभ किया गया।
पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच ने कहा कि इस जयंती को ऐतिहासिक बनाने के लिए समाज के सभी घटक दल एक साथ आएं। अनुशासन एवं संयम के साथ इस भव्य आयोजन को सफल बना कर समाज में एक नई मिसाल पेश करें। कार्यक्रम को कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेश जोशी, पूर्व न्यासी कमलेश पुरोहित, महानगर अध्यक्ष जगदीश गौड़, विप्र बोर्ड उपाध्यक्ष राजेश रामदेव, देहात जिलाध्यक्ष घनश्याम ओझा, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री इंदिरा राजपुरोहित आदि ने संबोधित कर समाज से एकजुट होने का आह्वान किया।

कार्यकारी अध्यक्ष नथमल पालीवाल ने बताया कार्यक्रम में सत्यनारायण बस्तवा मनोनीत पार्षद, प्रदीप शर्मा, पार्षद सुरेश जोशी, देवेंद्र शर्मा पुरुषोत्तम आचार्य, दलपत वैष्णव,  अजय त्रिवेदी, प्रेरणा त्रिवेदी, आशु लाल जोशी,राजकुमार व्यास कमल जोशी कविता गौड़ बुलबुल गौड़ विशाल शर्मा, पंडित राजेश दवे, हेमेंद्र शर्मा, कविता गौड़, पूनम पारीक, महेंद्र सिंह राजपुरोहित, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीकांत पारीक,महेंद्र उपाध्याय, चिरंजीलाल पालीवाल,डॉ आरके व्यास,विजय राज गौड़,देवेंद्र पुरोहित, लीलाधर पालीवाल, जितेंद्र गौड, मुकेश शर्मा, संजय शर्मा, सुनील शर्मा, नरेंद्र पारीक, सरवन त्रिवेदी, खेतेश्वर जयंती महोत्सव समिति के अध्यक्ष मोती सिंह राजपुरोहित, महासचिव ओंकार सिंह राजपुरोहित, जालम सिंह राजपुरोहित,सहित बड़ी संख्या में समाज की मातृशक्ति उपस्थित रही। सभी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए बढ़-चढक़र समाज के बंधुओं से हिस्सा लेने की अपील की।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

पत्नी और ससुराल वालों से प्रताड़ित युवक ने खाया जहर

July 15, 2026

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा संस्थान में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026