शहर की सुध लेने सडक़ों पर उतरे अधिकारी

  • जिला कलेक्टर जेडीए,नगर निगम व पुलिस अधिकारियों के साथ शहर में किए जाने वाले विकास कार्य को लेकर 3 घंटे पैदल घूमे
  • जालोरी गेट, राज रणछोड़ जी मंदिर, बाई जी का तालाब, सोजती गेट, नई सड़क, घंटाघर, तूर्जी का झालरा , हेरिटेज वॉक मार्ग से मेहरानगढ़ पैदल पहुंचे 
  • मेहरानगढ़ से जय सिंह जी का थान फतेश्वर मंदिर मार्ग का भी पैदल दौरा कर बालसमंद से घोड़ा घाटी होकर बनने वाली सड़क की संभावनाएं देखी 
    शहर के हेरिटेज लुक के साथ-साथ आधुनिक सुविधाएं विकसित होंगी
  • जोधपुर शहर में होने वाले विकास के विभिन्न प्रोजेक्ट को शीघ्र धरातल पर उतारने के लिए किए जा रहे हैं सार्थक प्रयास 

जोधपुर, जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह ने शनिवार को जोधपुर शहर में 3 घंटे पैदल घूमकर शहर के विकास के लिए विभिन्न प्रोजेक्ट की घोषणा व निर्णय को धरातल पर उतारने व उनके लिए आने वाली समस्याओं व अन्य आइडिया को नगर निगम, जेडीए व पुलिस अधिकारियों के साथ फील्ड में जाकर देखा।

शहर के हेरिटेज लुक के साथ-साथ आधुनिक सुविधाएं
जिला कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देशन में लगातार जोधपुर शहर के विकास के लिए नए-नए आयाम खोजे जा रहे हैं। शहर के हेरिटेज लुक के साथ-साथ आधुनिक सुविधाएं कैसे शहरवासियों को दी जा सके, उसके लगातार प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने शहर का दौरा किया, अनेक प्रोजेक्ट शहर के लिए सोचे जा रहे हैं घोषणाएं भी हुई है, इन प्रोजेक्ट ,घोषणाओं को धरातल पर उतारने में कौन-कौन सी समस्याएं हैं, कौन-कौन से आईडिया है जिनको देखा जा सके। .उन्होंने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था के इश्यू चाहे, हेरिटेज की बात हो, इन सब बिंदुओं को फील्ड में जाकर देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल्दी ही डीपीआर तैयार हो व ऐसी तैयारी हो की जिससे काम करने में किसी प्रकार की दिक्कत ना आए व कार्य आगे बढ़ सके।

800 करोड़ के प्रोजेक्ट की घोषणा हुई है
जिला कलेक्टर ने बताया कि जोधपुर शहर के विकास के नए आयाम स्थापित करने के लिए 800 करोड़ के प्रोजेक्ट की घोषणाएं हुई है। उन्होंने बताया कि इसके लिए ज्यादा फोकस शहर की पार्किंग, ट्रैफिक व्यवस्था पर होगी, इसके साथ ही हेरिटेज पर भी काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि घंटाघर,नई सड़क,हेरिटेज वॉक,रेलवे स्टेशन से राज रणछोड़ जी का मंदिर सहित अनेक स्थानों के विकास को मूर्त रूप देने के सार्थक प्रयास होंगे। उन्होंने बताया कि जोधपुर शहर में आने वाला देशी व विदेशी पर्यटक 1 दिन की बजाए दो-तीन दिन यहां रुकने का प्लान बना कर आए।उन्होंने बताया कि इससे जोधपुर शहर इंटरनेशनल नक्शे पर आएगा व इसके साथ-साथ इकोनामी भी बढ़ेगी ।

3 घंटे शहर के भीतरी क्षेत्रों में किया पैदल भ्रमण
जिला कलेक्टर 3 घंटे तक जेडीए, नगर निगम व पुलिस अधिकारियों के साथ शहर के भीतरी क्षेत्रों में पैदल घूमे।

मेल्टीलेवल पार्किग
जिला कलक्टर ने सबसे पहले नई सड़क चौराहे पर पुलिस कंट्रोल रूम के पास बनने वाले मल्टीलेवल पार्किग स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम परिसर का भी अवलोकन किया चारों तरफ की भूमि देखी। जिला कलक्टर ने बताया कि पार्किंग निर्माण के बारे में पूर्व में ही सरकार स्तर पर, मुख्य सचिव स्तर पर गठित कमेटी द्वारा निर्णय हो चुका है, यहां लगभग 400 वाहनों की मल्टी स्टोरी पार्किंग बनेगी। उन्होंने बताया कि 11 वर्ग मीटर भूमि नगर निगम के पास है व 26 सौ वर्ग मीटर भूमि पुलिस कंट्रोल रूम परिसर की है। इस भूमि पर 50 करोड़ की राशि से पार्किंग का निर्माण होगा व पुलिस कंट्रोल रूम अन्य जगह शिफ्ट करने की प्रक्रिया होगी। उन्होंने बताया कि पार्क निर्माण के बाद पार्किंग परिसर के एक हिस्से में कंट्रोल रूम स्थापित होगा। जिला कलेक्टर ने पुलिस कंट्रोल रूम में उपायुक्त पुलिस यातायात राजेश मीणा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात नाथू सिंह भाटी से भी चर्चा की।

घंटाघर क्षेत्र का अवलोकन
जिला कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ घंटाघर क्षेत्र का अवलोकन किया जहां पर नगर निगम द्वारा घंटाघर में बनी दुकानों की चार छतों पर कैफेटेरिया का निर्माण किया जाएगा।जिला कलेक्टर ने दुकानों की छतों पर जाकर मौका मुआयना किया व नगर निगम को पहले क्षेत्रों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

बाईजी का तालाब का अवलोकन
जिला कलेक्टर ने बाईजी का तालाब का अवलोकन किया जहां पर नगर निगम द्वारा कार्य करवाया जाएंगे, इसके तहत वहां पर सीढियां व घाट तैयार किए जाएंगे नगर निगम द्वारा तालाब में घरों की आने वाली सीवरेज लाइन को पहले ही बंद कर दिया गया है।

यातायात के लिए लूप बनाने पर चर्चा की व मौका देखा
जिला कलेक्टर ने निरंतर वन वे ट्रैफिक के लिए जगह-जगह बिना रुके निरंतर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ जगह लूप बनाने के बारे में मौका देखा व अधिकारियों के साथ चर्चा की।

राज रणछोड़ जी मंदिर परिसर को देखा
जिला कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ राज रणछोड़ जी मंदिर परिसर व पार्किंग क्षेत्र को देखा। मंदिर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ जो जगह कलात्मक पत्थरों से बनाई हुई है उसे बैठने के लिए तैयार किया जाएगा, ताकि पर्यटक बैठ कर आराम से रेलवे स्टेशन तक का हेरिटेज व्यू देख सकें।

तूरजी का झालरा व मेहरानगढ़ तक हेरिटेज वॉक मार्ग देखा
जिला कलेक्टर ने भीतरी शहर के पैदल भ्रमण के समय कलात्मक तूरजी का झालरा का अवलोकन किया व उसके बाद मेहरानगढ़ तक जाने वाले हेरिटेज वॉक के मार्ग को देखा जहां सीधे पर्यटक शहर के भीतरी क्षेत्र से होकर मेहरानगढ़ का अवलोकन करने जाते हैं।

नई सड़क पर टू व्हीलर पार्किंग के स्थल देखें
जिला कलेक्टर ने पैदल भ्रमण के दौरान नई सड़क के बरामदे वे कई स्थानों पर टू व्हीलर पार्किंग स्थल व पार्किंग की संभावना को भी तलाशने के निर्देश दिए।

मेहरानगढ़ से जय सिंह जी के थान फतेहश्वर महादेव मंदिर तक पैदल भ्रमण
जिला कलेक्टर का जालोरी गेट से शुरू हुआ पैदल भ्रमण का कार्यक्रम मेहरानगढ़ होकर जय सिंहजी के थान होकर फतेहश्वर महादेव मंदिर जाकर समाप्त हुआ। नारायणगढ़ से जय सिंहजी के थान फतेहश्वर महादेव मंदिर के पास से होकर घोड़ा घाटी, बालसमंद तक नई सड़क बनाने के प्लान के बारे में मौका देखा जिससे नागोरी गेट से होकर आने वाले ट्रैफिक दबाव को कम किया जा सके। शहर भ्रमण के दौरान नगर निगम आयुक्त रोहिताश्व सिंह तोमर,जेडीए आयुक्त कमर उल जमान चौधरी, पुलिस उपायुक्त यातायात राजेश मीणा, जेडीए सचिव हरमान मीणा, प्रशिक्षु आईएएस, ललित गोयल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात नाथू सिंह भाटी, उपायुक्त जेडीए रोहित कुमार, अधीक्षण अभियंता जेडीए सुखराम चौधरी, संपत मेघवाल, सुधीर माथुर सहित अन्य अधिकारी साथ थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *