Doordrishti News Logo

जोधपुर, एम्स में 3 स्टोरी में बिल्डिंग बन कर तैयार हो चुकी है और इसका एरिया 3040 स्क्वेयर मीटर है। उम्मीद है कि यह एनिमल हाउस इसी वर्ष शुरु हो जाएगा। इसमें फार्मालोजी, माइक्रोबायोलॉजी, पेथोलॉजी, वेटरनी चिकित्सक सहित अन्य विभाग के सदस्य शामिल होंगे।

यहां एनिमल वेलफेयर बोर्ड आकर निरिक्षण करेगा और उसके बाद एनिमल हाउस खोलने की अनुमति दी जाएगी। एम्स परिसर में मोर्चरी के पास बने इस भवन में सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी होगी यहां रहने वाले एनिमल को उपचार, पानी, पेड़-पौधे आदि सुविधाएं भी दी जाएगी। एम्स इसकी परमिशन और रेगयूलेशन की तैयारी कर रहा है।

एम्स में निर्माणाधीन यह ऐनिमल हाउस राजस्थान में सबसे आधुनिक स्तर का पहला ऐनिमल हाउस होगा। यहां सेकेण्ड फ्लोर पर माइक्रोबायोलॉजी विभाग वायरस जनित बीमारियों के लिए रिसर्च करेगा। ग्राउंड व फस्ट फ्लोर पर फिजियोलॉजी फार्माकोलॉजी, बायोकेमेस्ट्री एनॉटॉमी जैसे विभाग रिसर्च करेंगे।

ऐनिमल हाउस में जानवरों पर शोध के जरिए एम्स चिकित्सक नई बीमारियों व दवाइयों के शरीर पर नुकसान आदि की गणना करेंगे। इसके अलावा जींस में बदलाव आदि कई विशेषताओं पर शोध होगा। यहां चूहे, खरगोश, मेंढक व बिल्ली सहित कई तरह के जानवरों को लाकर उन पर शोध होगा।

>>> कालीबेरी स्थित साईंधाम मंदिर परिसर में किया पौधरोपण

 

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026