जोधपुर, कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ऩे के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नो मास्क-नो मूवमेंट अभियान शुरू करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर नगर निगम दक्षिण में सिविल डिफेंस के साथ मिलकर अभियान का आगाज किया है।
नगर निगम आयुक्त दक्षिण डॉ अमित यादव ने बताया कि बढ़ते कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ऩे के लिए मास्क पहनना बहुत ही आवश्यक है। मास्क पहनने के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नो मास्क नो मूवमेंट अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसको लेकर नगर निगम दक्षिण ने सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों के साथ मिलकर अभियान की शुरुआत की है।
अभियान के तहत प्रत्येक दिन सिविल डिफेंस और नगर निगम के कर्मचारी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक वार्ड में जाएंगे और लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित करेंगे। इस दौरान सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक आमजन को मास्क व कोरोना जागरूकता से संबंधित पेम्पलेट वितरित करेंगे। यादव ने कहा कि हमारा प्रयास है कि घर से निकलने वाला प्रत्येक व्यक्ति मास्क पहन कर घर से बाहर निकले ताकि कोरोना के संक्रमण पर जल्द काबू पाया जा सके।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

