new-and-old-workers-will-be-involved-in-the-holi-affection-meeting

होली स्नेह मिलन समारोह में नए-पुराने कार्यकर्ता होंगे शामिल

होली स्नेह मिलन समारोह में नए-पुराने कार्यकर्ता होंगे शामिल

केन्द्रीय मंत्री ने किया कार्यक्रम स्थल का अवलोकन

जोधपुर,भारतीय जनता पार्टी का होली स्नेह मिलन कार्यक्रम शनिवार को होगा। व्यवस्थाओं को अन्तिम रूप दे दिया गया है। यह कार्यक्रम कमला नेहरू नगर स्थित आदर्श विद्या मंदिर के केशव परिसर में शनिवार शाम पांच बजे से होगा। इस समारोह में भाजपा के वटवृक्ष आपातकाल में सेवाएं देने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ आयोजन स्थल का अवलोकन किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा,महापौर वनिता सेठ और प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न मेहता,पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी सहित सभी मण्डल अध्यक्ष जिले के पदाधिकारी मौजूद थे। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने बताया कि होली स्नेह मिलन कार्यक्रम को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। इसमें भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ता, पुराने एवं वर्तमान कार्यकर्ता शामिल होंगे। होली स्नेह मिलन कार्यक्रम शाम पांच बजे से आयोजित होगा।

ये भी पढ़ें- यूपीआरएमएस ने मनाया महिला सम्मान समारोह

इसमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राजस्थान प्रभारी अरूणसिंह, प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया,केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी,राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत,जोधपुर संगठन प्रभारी वासुदेव देवनानी सहित पूर्व सांसदों एवं पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में आपात काल में सेवाएं दे चुके भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मान किया जाएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts