किराए के कमरे पर रहने वाली महिला से पड़ौसी ने किया दुष्कर्म

किराए के कमरे पर रहने वाली महिला से पड़ौसी ने किया दुष्कर्म

जोधपुर, शहर के बनाड़ इलाके में किराए पर रहने वाली एक महिला के साथ उसके गांव के पड़ौसी युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता अपनो से अलग बच्चों के साथ किराए पर रहती है। घटना 10 दिसम्बर को होना बताई जाती है। अब पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है। उसका आज मेडिकल करवाया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

बनाड़ पुलिस ने बताया कि यहां क्षेत्र में एक मकान में किराए के कमरे पर रहने वाली एक महिला की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह निकटवर्ती एक गांव की रहने वाली है। वह अपने पति से अलग रहती है। उसके गांव का एक युवक 10 दिसम्बर को मिलने आया था। रात वहां रूका और उससे दुष्कर्म किया। वक्त घटना उसकी एक बेटी घर पर ही थी। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद पीडि़ता सोमवार को थाने पहुंची और केस दर्ज करवाया। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता का मेडिकल करवाए जाने के साथ अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts