Doordrishti News Logo

शिविर में कैम्पफ़ायर का आयोजन

जोधपुर, स्काउट व गाइड जोधपुर के तत्वाधान में गाइड कैप्टन बेसिक, गाइड एडवांस,फ्लॉक लीडर बेसिक व फ्लोर एडवांस कैंप का आयोजन मंडल मुख्यालय प्रशिक्षण केंद्र में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मंगलवार को विशाल कैंप फायर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिपाल सिंह खांगटा, राज्य संगठन आयुक्त गाइड, संतोष निर्माण ब्लॉक जिला शिक्षा अधिकारी गायत्री भारद्वाज,सहायक राज्य संगठन आयुक्त बाबू सिंह राजपुरोहित, सीओ स्काउट छतर सिंह पीडियार थे। सीओ गाइड निशु कंवर ने बताया कि स्काउट के 41व गाइड के 78 संभागीय द्वारा विशाल कैम्पफायर का आयोजन किया गया।

इस कैंपफायर में मंजू प्रजापति द्वारा लोकगीत रयो क्वांरो टाबरियो.. पर बहुत सुंदर प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर लोक नृत्य विशेषज्ञ सीमा राठौर द्वारा लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया। उपस्थित सभी संभागीय ने भी अपनी प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। शिविर के तहत हुए कैंपफायर में ब्लॉक जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि स्काउट एंड गाइड की गतिविधियां आज के समय को देखते हुए प्रत्येक बालक बालिका के लिए आवश्यक है।

गाइड कैप्टन बेसिक,गाइड एडवांस,फ्लॉक लीडर बेसिक व फ्लोर एडवांस कैंप का आयोजन मंडल मुख्यालय प्रशिक्षण केंद्र जोधपुर में किया जा रहा है। राज्य संगठन आयुक्त गाइड संतोष, किशोर देवी, शकुंतला पांडे, शशि शर्मा, विमला सिंघवी, पुरुषोत्तम पुरी, रामरख आदि संचालक के रूप में शिविर को सफल बना रहे हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026