बाली, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष उम्मेद सिंह चम्पावत ने अपने विधानसभा कार्यालय से राजस्थान के विकास के लिए और आमजन में जागरूकता लाने के लिए राष्ट्रवाद का प्रहरी रथ को रवाना किया। यह रथ पूरे राजस्थान में जाकर आमजन को जागरूक करेगा और विकास के कार्य किये जायेंगे। प्रदेशाध्यक्ष के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बारवा, प्रदेश महामंत्री गणेश सिंह शिवतलाव, राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया कोर्डिनेटर अखेराजसिंह बोया, पाली जिला महामंत्री नरपत सिंह सेसली, निजी सचिव शक्ति सिंह भाटी, महेंद्र प्रजापत भेसेर, पाली युवा जिला अध्यक्ष गणपत चौधरी खुडाला, छगन चौधरी धणी, देसुरी ब्लॉक अध्यक्ष दौलत पुरी गोस्वामी, पाली जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल चौधरी, परबत सिंह मालारी, संजय राणा, विनोद भाटी, मनोज चौधरी, शंकरलाल सहित पार्टी के और कार्यकर्ता मौजूद थे।