national-president-of-obc-morcha-and-bjp-state-president-will-come-to-jodhpur-today

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष आज जोधपुर आएंगे

ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के तीस से अधिक पदाधिकारी जोधपुर पहुंचे

जोधपुर, भारतीय जनता पार्टी के संभाग स्तरीय बूथ अध्यक्ष संकल्प महासम्मेलन और ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शिरकत करने के लिए भाजपा के अनेक नेता, पदाधिकारी का जोधपुर प्रवास रहेगा। मोर्चा के तीस से अधिक पदाधिकारी बुधवार को जोधपुर पहुंच गए। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया एवं ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.लक्ष्मण गुरूवार को जोधपुर पहुंच रहे हैं।

भाजपा जोधपुर संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया एवं भाजपा संभाग मीडिया प्रमुख अचलसिंह मेड़तिया ने बताया कि बूथ अध्यक्ष संकल्प महासम्मेलन और ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में देशभर से मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष और मोर्चा की कार्यकारिणी के सदस्य बैठक में मौजूद रहेंगे। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.लक्ष्मण सहित अनेक पदाधिकारी गुरूवार को जोधपुर पहुंच रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भढाना सहित मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी भी जोधपुर पहुंच गए। तीस से अधिक राष्ट्रीय पदाधिकारी जोधपुर पहुंच चुके है।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया गुरूवार को सुबह जयपुर से रेलमार्ग से रवाना हो कर सुबह करीब 11 बजे जोधपुर पहुंचेंगे। बाद में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सम्मेलन और मोर्चा बैठक की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। इसी प्रकार भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान प्रभारी अरूणसिंह,केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत,केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी सहित अनेक भाजपा नेताओं का प्रवास जोधपुर में रहेगा। इसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कुरूक्षेत्र हरियाणा से सांसद नायब सिंह सैनी आज जोधपुर पहुंचे।

मण्डलों में प्रवास करेंगे मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी

मोर्चा की कार्यकारिणी की बैठक 8, 9 व 10 सितम्बर को आयोजित होगी। इसके प्रथम दिन आठ सितम्बर को मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी भाजपा के विविध मण्डलों में प्रवास पर जाएंगे। कार्यकारिणी के सदस्य करीब पचास मण्डलों में प्रवास करेंगे। इसके अगले दिन 9 एवं 10 सितम्बर को मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews