Doordrishti News Logo

राष्ट्रीय कोर्फबॉल प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश में

जोधपुर,18वीं सब-जूनियर व 34 वीं सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय कोर्फबॉल प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में होगी। जिसमें सरस्वती बाल वीणा भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरसागर से शैतानराम,वर्षा गोदारा एवं संगीता विश्नोई जोधपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। 1 से 4 सितम्बर 2022 तक सोलन के महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय खेल परिसर में होने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश सहित 29 राज्यों के खिलाड़ी भाग लेंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: