926 पदों पर RPSC भर्ती व आयुर्वेद महाविद्यालयों में डेपुटेशन खत्म करने की मांग तेज

  • प्रदेशभर में बेरोजगार आयुर्वेद चिकित्सकों का विरोध प्रदर्शन
  • कैंडल मार्च व रैलियों के जरिए जताया विरोध

जयपुर(दूरदृष्टीन्यूज),926 पदों पर RPSC भर्ती व आयुर्वेद महाविद्यालयों में डेपुटेशन खत्म करने की मांग तेज। राजस्थान में 926 रिक्त आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी पदों पर नियमित भर्ती के बजाय सेवानिवृत्त आयुर्वेद चिकित्सकों को संविदा पर नियुक्त किए जाने के निर्णय के विरोध में प्रदेश के बेरोजगार आयुर्वेद चिकित्सकों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

दस माह में 700 करोड़ की ड्रग्स जब्त

शनिवार को प्रदेशभर के राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालयों में युवा आयुर्वेद चिकित्सकों ने कैंडल मार्च,रैलियों एवं शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर सरकार के निर्णय के प्रति विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगें
RPSC से नियमित भर्ती
सरकार द्वारा 926 रिक्त आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी पदों पर नियमित भर्ती के स्थान पर सेवानिवृत्त चिकित्सकों को संविदा पर नियुक्त करने से हजारों युवा बीएएमएस एवं एमडी/एमएस आयुर्वेद चिकित्सकों के रोजगार अवसर प्रभावित होंगे। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि इन सभी रिक्त पदों पर राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के माध्यम से नियमित,निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती शीघ्र प्रारंभ की जाए।

डेपुटेशन व्यवस्था समाप्त हो
चिकित्सकों ने बताया कि प्रदेश के आठ राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालयों में पिछले लगभग तीन वर्षों से प्रोफेसर,रीडर एवं असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर प्रतिनियुक्ति के माध्यम से नियुक्ति की जा रही है। इससे एमडी/एमएस उत्तीर्ण योग्य विशेषज्ञों को नियमित शैक्षणिक रोजगार नहीं मिल पा रहा है। साथ ही NCISM के शैक्षणिक मानकों के अनुरूप शिक्षण-प्रशिक्षण एवं क्लीनिकल एक्सपोजर भी प्रभावित हो रहा है।

चिकित्सकों ने कहा
आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेशभर के युवा आयुर्वेद चिकित्सक सरकार के इस निर्णय से निराश और आक्रोशित हैं। आज पूरे राजस्थान में शांतिपूर्ण प्रदर्शनों से सरकार तक आवाज पहुंचाई गई है।

अनिश्चितकालीन धरने चेतावनी
यदि सरकार हमारी न्यायोचित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है,तो पूरे राजस्थान के आयुर्वेद चिकित्सक एकजुट होकर जयपुर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। चिकित्सकों ने स्पष्ट किया कि आंदोलन पूरी तरह लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण रहेगा। मांगें नहीं माने जाने पर इसे चरणबद्ध रूप से व्यापक किया जाएगा।

सरकार से अपील

समस्त बेरोजगार आयुर्वेद युवा चिकित्सकों ने राज्य सरकार से अपील की है कि वह प्रदेश के हजारों आयुर्वेद चिकित्सकों के भविष्य एवं आयुर्वेद शिक्षा की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए 926 पदों पर नियमित RPSC भर्ती तथा महाविद्यालयों में डेपुटेशन व्यवस्था समाप्त करने पर शीघ्र निर्णय ले।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026

6 घंटे में रेलवे केबल चोरी का खुलासा,आरपीएफ ने तीन महिलाओं को पकड़ा

August 15, 2026