Doordrishti News Logo

स्कूल बस से उतरते ही 2 बहनों को ट्रेलर ने कुचला एक की मौत

ट्रेलर को धक्का देकर लोगों ने टायर के नीचे से निकाला शव

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),स्कूल बस से उतरते ही 2 बहनों को ट्रेलर ने कुचला एक की मौत। जोधपुर में स्कूल बस से उतरते ही ट्रेलर ने 9 साल की बच्ची को कुचल दिया। वह अपनी बड़ी बहन के साथ स्कूल बस से घर लौट रही थी। ड्राइवर ने कॉलोनी के गेट पर दोनों को उतारा। बस से उतरते ही ट्रेलर ने कुचल दिया।

एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई,दूसरी घायल है। बच्ची के पिता आरएसी में कॉस्टेबल हैं। हादसा गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे विवेक विहार थाना क्षेत्र के विनायक विहार सांगरिया का है। पुलिस ने बताया कि हादसे में अनन्या विश्नोई (9) की मौत हुई है। उसकी बड़ी बहन खुशी घायल है। उसकी हालत ठीक है। ट्रेलर और बस को पुलिस ने जब्त किया है। ड्राइवरों की तलाश की जा रही है।

वैवाहिक कलह या 498ए का केस दर्ज कराना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं

जानकारी के अनुसार स्कूल बस का ड्राइवर हमेशा बच्चियों को घर तक ड्रॉप करता है लेकिन आज उसने दोनों बहनों को कॉलोनी के गेट के बाहर ही उतार दिया। दोनों बहन जैसे ही उतरकर बस के पीछे की तरफ गई। ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में एक बहन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घायल बहन को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया।